विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, धूलकोट (देहरादून) पर मरीजों से लूटपाट और हैवानियत के आरोप लगाते हुए तहसील घेराव किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
नेगी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों ने लूटपाट की सारी हदें पार कर दी हैं। मरीजों में भय पैदा कर अनावश्यक ऑपरेशन करवाने, मृत मरीजों से भी स्टेंट, वेंटिलेटर और दवाइयों के नाम पर लाखों रुपये वसूलने और अन्य प्रदेश के मरीजों से खुलेआम लूटपाट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
नेगी ने दिए ये उदाहरण
• एक माइनर ब्रेन हेमरेज वाले मरीज से 25 लाख रुपये तत्काल जमा करने को कहा गया। मोर्चा के हस्तक्षेप के बाद दूसरे विशेषज्ञ ने बिना ऑपरेशन के मात्र 1.25 लाख रुपये में मरीज को ठीक कर घर भेज दिया।
• एक मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों से स्टेंट डालने के नाम पर 2.25 लाख रुपये मांगे गए। मोर्चा के दबाव के बाद मात्र 18-20 हजार रुपये में शव सौंपा गया।
नेगी ने कहा कि सिफारिश विहीन मरीजों और अन्य प्रदेश के मरीजों से भी इसी तरह लूट की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आयुष्मान योजना के नाम पर अस्पताल प्रबंधन अपने स्टाफ, मजदूरों और छात्रों का फर्जी इलाज दिखाकर सरकार को चूना लगा रहा है।
मोर्चा की मांग मोर्चा ने सरकार से मांग की है कि अस्पताल की कथित लूटपाट और हैवानियत पर तुरंत रोक लगाई जाए, आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा मोर्चा न्यायालय का रुख करने को मजबूर होगा।
घेराव में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता: मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी. चंदेल, राम सिंह तोमर, अमित जैन, मुजीबुर रहमान सलीम, युवराज तोमर, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, रूपचंद, एस.एन. शर्मा, भीम सिंह बिष्ट, अशोक कुमार, दरबान सिंह असवाल, सोमपाल, राजेंद्र पंवार, एम.ए. सिद्दीकी, इदरीश, अकरम सलमानी, वाहिद कुरैशी, अतुल हांडा, मान चंद राणा, गुरचरण सिंह, गुलाब सिंह बिष्ट, विनोद पड्ढा, उमराव सिंह, प्रवीण कुमार, मो. नसीम, निशा खातून, मो. इस्लाम, मो. आसिफ, मनोज राय, सायरा बानो, विक्रम पाल, मन्नान, राघव भल्ला, जसकीरत सिंह, संतोष शर्मा, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, गोविंद सिंह नेगी, बिल्लू गिल्बर्ट, जाबिर, सफीक पांडा, क्रिस्टीना, जयपाल, दिनेश राणा, मेहंदी हसन, शमशाद, ऋषिपाल, गफूर, विनोद टाइट्स, संजय पटेल, कय्यूम, सुषमा, सुनील कुमार आदि।




