Author: Antim Doot

स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरीः डीएम देहरादून, 08 अगस्त 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चौक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वेस्ट वॉरियर्स संस्था सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान में 100 से अधिक लोगों…

Read More

देहरादून, 8 अगस्त। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक एवं फिल्म सम्मान समारोह यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन आगामी 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम सभागार में किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को देहरादून में यंग उत्तराखंड संस्था द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म एवं संगीत श्रेणी के नामांकनों की औपचारिक घोषणा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य से मीडिया को अवगत कराया गया। इस वर्ष यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से उत्तराखंड के प्रसिद्ध वयोवृद्ध अभिनेता श्री विमल बहुगुणा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के…

Read More

सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में 2,800 से अधिक स्कूलों के तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल “कैसा हो अपना उत्तराखंड?” — नई पीढ़ी बताएगी अगले पांच वर्षों का विजन देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की अभिनव पहल देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब राज्य की नई पीढ़ी के साथ सीधे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। भविष्य के उत्तराखंड की रूपरेखा तैयार करने में युवा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त से करने जा रही है। किसी राज्य…

Read More

देहरादून में 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले पांच दिनों की जनपद-स्तरीय मौसम चेतावनी जारी की है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। सबसे गंभीर स्थिति 10 अगस्त को बताई गई है, जब देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए एक पोस्ट में जमीन खरीदने में मदद मांगी। पंत ने लिखा कि वे दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं, तीन साल से कोशिश कर रहे हैं लेकिन सही जमीन नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदना अब “नाइटमेयर” बन गया है और राज्य को प्रमोट करने के समय कथित रूप से जो जमीन मिलनी थी, वह भी अटकी हुई है। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मुफ्त उपहार नहीं, बल्कि सरकारी…

Read More

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के छोटे से गांव काफलीखान के युवा रवि टम्टा इन दिनों अपनी अनोखी खोज को लेकर देश-दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. रवि ने एक ऐसा फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप तैयार किया है, जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया. ट्रायल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को लगातार सर्च कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा की उपलब्धि के लिए बधाई दी. अल्मोड़ा के रहने वाले रवि टम्टा का दावा है कि उन्होंने भारत की पहली उड़ने वाली कार तैयार की है. इसके निर्माण…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है।…

Read More

बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक मुख्यालय के समीप नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 में शनिवार सुबह खीरगंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालेख निवासी 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा के रूप में हुई है। तारा सिंह गडेरा क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। जानकारी के अनुसार तारा सिंह का परिवार जालेख गांव में रहता है, जबकि वह खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बच्ची बरामदे में मुंह धोने पहुंची। इसी दौरान…

Read More

टोंस नदी एप्रोच पुल धंसने पर तीन अभियंता निलंबित देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टॉन्स नदी पर नव निर्मित पुल के एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने के मामले में लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड, देहरादून के तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच आख्या में पाया गया कि डिज़ाइन कंसल्टेंट द्वारा रिवर डायवर्जन वर्क का डिज़ाइन उपलब्ध नहीं कराया गया। नदी की क्रॉस स्लोप और मीएंडरिंग नेचर को ध्यान में रखते हुए रिवर ट्रेनिंग के आवश्यक उपाय भी नहीं किए गए। इसके परिणामस्वरूप नदी का प्रवाह एक ही…

Read More

जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी गौ एवं भैंस खरीद पर मिलेगा अनुदान कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए…

Read More

एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण, मसूरी मार्ग पर अवैध निर्माण सील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण तथा एक स्थान पर सीलिंग की कार्रवाई की। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा भू-विन्यास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने नकली और भ्रामक डेयरी उत्पादों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्यभर में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश उन उत्पादों पर लागू होगा जो पनीर, घी, मक्खन या अन्य दुग्ध उत्पादों के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते हैं। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग विनय शंकर…

Read More

मसूरी/धर्मेंद्र सिंह मसूरी: एसडीएम कार्यालय परिसर में चट्टान गिरने से मचा हड़कंप लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी आवास पर पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर (चट्टान) टूटकर सीधे भवन पर आ गिरा। चट्टान कमरे की दीवार तोड़ते हुए अंदर तक घुस गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश घटना के बाद परिसर में रहने वाले…

Read More

ऋषिकेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण यह कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई और वीरभद्र, ऋषिकेश में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने प्रदेशवासियों को सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत…

Read More

जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगे मुकाबले; देहरादून ने पिछले वर्ष 318 पदक के साथ राज्य में हासिल किया था प्रथम स्थान देहरादून, 07 अगस्त 2026। उत्तराखंड में युवाओं की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से आगामी 1 सितंबर से ‘खेल महाकुंभ 2026-मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी’ का भव्य शुभारंभ होगा। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी जनपदों में समितियों का गठन कर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की…

Read More

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय पहला सत्र 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू किया जाएगा। कैबिनेट से विश्वविद्यालय में 122 पदों के सृजन पर मुहर लगने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि देव पूजन के साथ ही इसके पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश कैबिनेट द्वारा विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 122 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि धामी सरकार द्वारा स्वीकृत इन…

Read More