हल्द्वानी (नैनीताल)
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के नव नियुक्त प्रदेश महासचिव ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नैनीताल इकाई द्वारा सर्वप्रिया विहार, हल्द्वानी में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में जिला अध्यक्ष नीरज माथुर, जिला महामंत्री सुहास सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनिल माथुर, जिला प्रचार मंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह वर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष तरुण सक्सेना ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर (ऋषिकेश) ने अपनी मधुर गीतों एवं भजनों से समा बांध दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं बैडमिंटन के प्रमुख खिलाड़ी मनमोहन सिंह ‘मामू’ भी अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल की ओर से नगर अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट अपने साथियों के साथ पहुंचे और नव नियुक्त प्रदेश महासचिव का स्वागत किया।
जिला उधम सिंह नगर इकाई की ओर से नगर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना (रुद्रपुर), जिला महामंत्री कमल सक्सेना (रुद्रपुर), जिला कोषाध्यक्ष आशीष सक्सेना (रुद्रपुर) तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ. कमल प्रकाश सक्सेना (पंतनगर) आदि ने भी समारोह में भाग लिया।
स्वागत समारोह का संचालन जिला प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा ने किया। समारोह में मुकेश कुमार, गोपाल भटनागर, कुलदीप सक्सेना, सविता माथुर, बीना श्रीवास्तव, रामा माथुर, रचना सक्सेना, रेनू श्रीवास्तव, शैली भटनागर, विजय गुप्ता, देव सिंह राणा, आशीष यादव, हर्षित, आयुष आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



