देहरादून। भाजपा के आंतरिक सर्वे में 32
विधायकों की परफॉर्मेंस खराब बताए जाने की खबर छपने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गोदियाल ने कहा कि सरकार लोगों की नाराजगी का ठीकरा विधायकों पर फोड़ रही है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “बुखार में पेट दर्द की दवा दे रही है।”कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि जनता की असली नाराजगी सरकार से है, न कि सिर्फ विधायकों से। उन्होंने आगे कहा कि जब पूरी सरकार का सर्वे आएगा, तब भाजपा को खुद पता चल जाएगा कि सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि पूरी सरकार की परफॉर्मेंस खराब है। गोदियाल के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस भाजपा के आंतरिक सर्वे को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश कर रही है और सरकार की समग्र कार्यशैली पर सवाल उठा रही है।



