मसूरी ! धर्मेंद्र सिंह
सावन मास में हरिद्वार और गंगोत्री यमुनोत्री से जल लेने के लिए लाखों की संख्या में कावड़ यात्री उत्तराखंड आते हैं शासन प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान जाती हैं वहीं कावड़ यात्रियों के लिए अलग से रूट की व्यवस्था भी की जाती है लेकिन उसके बावजूद भी कावड़ यात्रियों का मसूरी से मोह भंग नहीं हो पा रहा है लगातार हजारों की संख्या में कावड़ यात्री मसूरी आने का प्रयास करते हैं कोठाल गेट और कोल्हूखेत पुलिस चेक पोस्ट पर कावड़ यात्री मसूरी आने के लिए पुलिस पर दबाव बनाते हैं और इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हो जाती है पुलिसकर्मी कावड़ यात्रियों को वाया विकास नगर होते हुए यमुनोत्री गंगोत्री की ओर जाने की बात की करते हैं लेकिन कावड़ यात्री मसूरी जाने की जिद पर अड़ जाते हैं आज कोठालगेट स्थित चेक पोस्ट पर सैकड़ो की संख्या में कावड़ यात्री पहुंच गए और मसूरी जाने की जिद करने लगे लेकिन अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें मसूरी आने से रोका जाता है तो कावड़ यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर बहुत जाता है और पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी बहस हो जाती है पुलिस द्वारा उन्हें बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए वाया विकास नगर रूट निश्चित किया गया है।
कावड़ यात्री नितिन ने बताया कि उन्हें रूट की जानकारी नहीं है और कुछ साथी उनके मसूरी में रुके हुए हैं और वह लोग भी मसूरी जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें मसूरी नहीं जाने दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें विकास नगर की ओर से जाने के लिए कहा जा रहा है उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से और नियमों के तहत मसूरी जाना चाहते हैं लेकिन मैं मसूरी नहीं जाने दिया जा रहा है।



