
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए एक पोस्ट में जमीन खरीदने में मदद मांगी। पंत ने लिखा कि वे दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं, तीन साल से कोशिश कर रहे हैं लेकिन सही जमीन नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदना अब “नाइटमेयर” बन गया है और राज्य को प्रमोट करने के समय कथित रूप से जो जमीन मिलनी थी, वह भी अटकी हुई है। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मुफ्त उपहार नहीं, बल्कि सरकारी दर पर खरीदना चाहते हैं। पोस्ट वायरल हो गई। कई लोगों ने इसे सकारात्मक माना, कुछ ने भाषा और व्याकरण पर टिप्पणी की, तो कुछ ने सवाल उठाए।
इसी बीच एक यूजर CuriousOne (@PowerandPattern) ने करारा जवाब दिया:
“Brother, he’s the Chief Minister, not your personal broker.”

ऋषभ पंत का सीएम से जमीन का अनुरोध पर एक यूजर का करारा जवाब काफी चर्चित हो रहा है। कई यूजर्स ने इसे सही ठहराया कि मुख्यमंत्री किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत दलाल या ब्रोकर नहीं हैं। जमीन खरीदने की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक होनी चाहिए, न कि पब्लिक अपील के जरिए। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब देते हुए ऋषभ पंत को “उत्तराखंड का गौरव” बताया और कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। वे जल्द संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार हर संभव सहयोग देंगे।
नोट: ऋषभ पंत हाल ही में उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता भी बने हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 23.84 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया था।




1 Comment
Pingback: देहरादून में 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट - Antim Doot