देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौशल विकास योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगार एवं प्लेसमेंट की वर्तमान स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की रुचि और स्थानीय रोजगार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा प्रशिक्षण…
Author: Antim Doot
देहरादून/विक्रम श्रीवास्तव उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी गौ एवं भैंस खरीद पर मिलेगा अनुदान कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। अब लाभार्थी गाय के…
हरिद्वार: दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर प्रस्तावित हाईस्पीड नमो भारत रेल परियोजना को बड़ी गति मिल गई है। उत्तराखंड सरकार ने सर्वे कार्य के लिए निर्धारित लगभग 7.5 करोड़ रुपये की राशि में से पहली किस्त के रूप में 2.28 करोड़ रुपये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही राज्य में प्रस्तावित 78 किलोमीटर रेल ट्रैक का फील्ड सर्वे शुरू हो गया है। एनसीआरटीसी के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश बंसल ने परियोजना के लिए उत्तराखंड की नोडल अधिकारी एवं रोडवेज की प्रबंध निदेशक रीना जोशी को पत्र भेजकर सर्वे में सहयोग का अनुरोध किया है।…
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुंडाधार के समीप हरिद्वार से पौड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जानकारी के अनुसार कार में करीब छह से सात लोग सवार थे। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद…
शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू स्कूल में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं रामनगर/ राजीव अग्रवाल रामनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित यूएसआर इंदु समिति के दिव्यांग विद्यालय से दो दिव्यांग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। विद्यालय की शिक्षिका अनुप्रिया शर्मा ने शुक्रवार को रामनगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और दोनों बच्चों की जल्द से जल्द तलाश किए जाने की मांग की। शिक्षिका की तहरीर के अनुसार, संस्था से 6 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे दो बालक कहीं चले गए, जिनका अब तक कोई पता…
विकासनगर/शैलेंद्र कुमार विकासनगर के झाझरा क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। प्रेमनगर से विकासनगर की ओर जा रहे दो ऑटो रिक्शा चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में अपनी क्षमता से अधिक गति से वाहन दौड़ा रहे थे। तभी विकासनगर की तरफ से आ रही एक तेज कार अचानक उनके सामने आ गई। नियंत्रण खो बैठे एक रिक्शा चालक ने जोर से ब्रेक लगाई, जिसके परिणामस्वरूप एक-दूसरे के आगे-पीछे दौड़ रहे दोनों ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गए। घटना में एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना कर रहा जिला प्रशासन: जन संघर्ष मोर्चा अक्टूबर 1975 से पूर्व खरीदी गई भूमि सीलिंग से मुक्त विकासनगर/शैलेंद्र कुमार जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में सीलिंग भूमि (चाय बागान भूमि) की आड़ में हो रहे आमजन के उत्पीड़न के खिलाफ तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालना कराने के लिए विकासनगर तहसील में घेराव-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर की गैर-मौजूदगी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी – 24 लाख में से अबतक लाख मतदाताओं तक पंहुचे नोटिस देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस फेज में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 20 लाख 27 हजार नोटिस मतदाताओं तक पंहुचा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से…
बच्चों और किशोरों में मोबाइल व डिजिटल उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, जिससे चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या और एकाग्रता की कमी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। देहरादून के अस्पतालों में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जहां विशेषज्ञ अभिभावकों को स्क्रीन टाइम सीमित करने और बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। देहरादून। मोबाइल, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरणों का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। पढ़ाई, मनोरंजन और इंटरनेट मीडिया के नाम पर बढ़ता स्क्रीन…
देहरादून/दिल्ली दिल्ली प्रेस की कृषि पत्रिका ‘फार्म एन फूड’ द्वारा आयोजित फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स–2026 (उत्तराखंड) का भव्य आयोजन आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के ग्रामीण विकास मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि संस्थानों तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक, कृषि यंत्रीकरण, जलवायु अनुकूल खेती, बागवानी तथा किसानों की आय…
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद जहां अधिकांश नेताओं की नजर इस बात पर रही कि संगठन में किसे स्थान मिला और कौन सूची से बाहर रह गया, वहीं इस पूरी कवायद के बीच कांग्रेस के युवा नेता संजीव आर्य का राजनीतिक कद प्रदेश की सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होता नजर आया। दरअसल, जब प्रदेश में नेता नई कार्यकारिणी में अपनी भूमिका तलाश रहे थे, तब संजीव आर्य पहले ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके थे। राजनीतिक विश्लेषकों…
चमोली : उत्तराखंड की लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का संकल्प जब किसी युवा के जीवन का उद्देश्य बन जाए, तो वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि संस्कृति का संवाहक बन जाता है। चमोली जिले की पिंडर घाटी से निकलकर पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ‘मांगल गर्ल’ नंदा सती ऐसी ही युवा लोक कलाकार हैं। मांगल गीतों और मां नंदा के लोकगीतों के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनका चयन इस वर्ष के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें 8 अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर…
हल्द्वानी (नैनीताल) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के नव नियुक्त प्रदेश महासचिव ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नैनीताल इकाई द्वारा सर्वप्रिया विहार, हल्द्वानी में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला अध्यक्ष नीरज माथुर, जिला महामंत्री सुहास सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनिल माथुर, जिला प्रचार मंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह वर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष तरुण सक्सेना ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का स्वागत किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर (ऋषिकेश) ने अपनी मधुर गीतों एवं भजनों से समा बांध दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं बैडमिंटन के…
देहरादून। लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगो की सुरक्षा का जायजा लेने के लिये राजपुर रोड विधायक काबिना मंन्त्री खजानदास ने मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड एंव अन्य नदी नालो के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रो का दौरा कर लोगो का हाल चाल जाना तथा स्थानीय लोगो से बात-चीत कर जलस्तर बढनें की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये आपातकाल परिचालन केंद्रो से सम्पर्क में रहने की अपील की। श्री दास ने मानसूनकाल के दौरान प्रशासन को हमेशा अलर्ट मोड़ मे रहने तथा किसी भी आपातकाल स्थिति…
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग देहरादून/अहमदाबाद। उत्तराखण्ड साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। आगामी 20 से 25 अक्टूबर, 2026 तक पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन विश्व के कठिनतम उच्च हिमालयी आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित महात्मा मंदिर, कन्वेंशन एंड एग्जिविशन सेन्टर में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग करते हुए कही। राज्य में पर्यटन क्षेत्र…
मसूरी ! धर्मेंद्र सिंह सावन मास में हरिद्वार और गंगोत्री यमुनोत्री से जल लेने के लिए लाखों की संख्या में कावड़ यात्री उत्तराखंड आते हैं शासन प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान जाती हैं वहीं कावड़ यात्रियों के लिए अलग से रूट की व्यवस्था भी की जाती है लेकिन उसके बावजूद भी कावड़ यात्रियों का मसूरी से मोह भंग नहीं हो पा रहा है लगातार हजारों की संख्या में कावड़ यात्री मसूरी आने का प्रयास करते हैं कोठाल गेट और कोल्हूखेत पुलिस चेक पोस्ट पर कावड़ यात्री मसूरी आने के लिए पुलिस पर दबाव बनाते हैं और…
















