Author: Antim Doot

देहरादून। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बीच दस्तावेजों को लेकर प्रदेशभर में फैली असमंजस की स्थिति के बीच निर्वाचन विभाग ने बड़ी राहत दी है। जिन मतदाताओं को एसआइआर के तहत नोटिस जारी किए गए हैं, उनके लिए निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना पर्याप्त है ही। पर अब इनमें से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो मैप्ड मतदाता आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी सत्यापन प्रक्रिया में सहायक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे लाखों ऐसे मतदाताओं को राहत मिलेगी, जो पुराने अभिलेख जुटाने के लिए सरकारी कार्यालयों के…

Read More

देहरादून। जिले में लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों के लिए जारी भारी से बहुत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के पूर्वानुमान में जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए…

Read More

सैकड़ों मातृशक्ति की मौजूदगी में संपन्न हुआ भव्य सम्मान समारोह देहरादून सावन मास की पावन बेला में भक्ति, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला द्वारा आयोजित कीर्तन मंडली सम्मान समारोह एवं प्रतियोगिता बुधवार को भव्य रूप में संपन्न हुई। प्रातः 10 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर शाम करीब 7 बजे तक श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम में लगभग 78 कीर्तन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडलियों ने भगवान शिव, श्रीराम, श्रीकृष्ण और माँ भगवती की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजन, संगीतमय…

Read More

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- प्रभावितों को चंद रुपयों का मुआवजा और टिन शेडों में जीवन देहरादून उत्तरकाशी जनपद के धराली (भागीरथी घाटी) में पिछले वर्ष 5 अगस्त 2025 को आई भीषण जल-प्रलय को आज पूरा एक वर्ष बीत गया है। इस आपदा में दर्जनों लोगों की जानें गई थीं और सैकड़ों परिवारों के आशियाने, होटल तथा सेब के बागान मलबे में तब्दील हो गए थे। आपदा की पहली बरसी पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने राज्य सरकार पर घोर संवेदनहीनता और लचर पुनर्वास नीति का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि…

Read More

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से की व्यापक भागीदारी की अपील देहरादून भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर की पांचों विधानसभाओं में 9 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की। अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और युवाओं से आवाहन किया कि 9 अगस्त को होने वाली यह तिरंगा यात्रा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य रूप में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि महानगर का प्रत्येक युवा बड़े…

Read More

ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने वन स्वीकृतियों में तेजी लाने के निर्देश दिए देहरादून- ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति और वन स्वीकृतियों की स्थिति की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, वन स्वीकृतियों की वर्तमान स्थिति और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ। उन्होंने कहा कि सड़कों के रखरखाव का…

Read More

देहरादून। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में बुधवार को एक गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगते ही लोग चीख-पुकार करते नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति…

Read More

114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में विकास कार्यों…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी यूनुस को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की शाम को कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो…

Read More

परिवार बाल-बाल बचा; पत्नी को लगी मामूली चोट, एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया मसूरी धर्मेंद्र सिंह लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह मसूरी एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवासों पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी के आवास पर आ गिरा। भारी चट्टान पत्थर की दीवार तोड़ते हुए कमरे तक पहुंच गई। उस समय कमरे में गोविंद सिंह नेगी, उनकी पत्नी और छोटा बच्चा मौजूद थे। गनीमत रही कि पूरा परिवार सुरक्षित बच गया, हालांकि नेगी की पत्नी को मामूली चोट आई है। गोविंद सिंह नेगी ने…

Read More

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के *प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा* ने आज देहरादून के जिलाधिकारी से मुलाकात कर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही *विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)* प्रक्रिया के दौरान *फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग* को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के *Booth Level Agents (BLA एवं BLA-2)* से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास किए जा सकते हैं। यदि दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं रही, तो वास्तविक मतदाताओं…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में उत्तराखंड के सचिव, संस्कृत शिक्षा श्री दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित इंडोनेशिया गणराज्य के दूतावास में कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको से शिष्टाचार भेंट कर दोनों देशों के बीच संस्कृत, भारतीय ज्ञान प्रणाली और सांस्कृतिक सहयोग को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान श्री दीपक कुमार ने उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्कृत को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिए जाने और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की…

Read More

रामलीला मैदान में परिवर्तन जनसभा का आयोजन; कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस पर निशाना साधा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस इसे ‘परिवर्तन जनसभा’ बता रही है, जबकि सत्ताधारी भाजपा इसे चुनावी दिखावा और पॉलिटिकल टूरिज्म करार दे रही है। कांग्रेस के अनुसार 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी के हालिया देहरादून दौरे के बाद पार्टी अब कुमाऊं मंडल में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को जनसभा का मुख्य…

Read More

सभी प्रभावित परिवारों को एमडीडीए के किफायती प्लॉट आवंटित; अंतिम नोटिस के बाद कार्रवाई देहरादून  – देहरादून में मानसून समाप्त होते ही ऋषिपना नदी के बाढ़ क्षेत्र में बने 324 चिन्हित मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को एमडीडीए के किफायती आवासीय प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं। कई परिवारों के अब भी स्थानांतरित न होने पर अंतिम नोटिस के बाद नियमानुसार अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र का सीमांकन पूरा हो चुका है और 324 परिवारों को नोटिस जारी किए…

Read More

ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक बनी सड़क, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर और सुरक्षित आवागमन ऋषिकेश, 05 अगस्त 2026। महापौर शंभू पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश ने विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण परियोजना जनता को समर्पित की। ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक लगभग ₹24.68 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का बुधवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में नगर निगम के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महापौर शंभू पासवान का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं…

Read More

देहरादून उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में होने वाली इन-हाउस पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांचें पूरी तरह निशुल्क करने का ऐलान कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 50 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से लगभग 15 हजार मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में इन जांचों पर मरीजों को 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन नई व्यवस्था…

Read More