Author: Antim Doot

क्लेमेंटाउन के निजी शिक्षण संस्थान में औचक छापा, 100 छात्र-छात्राओं का टेस्ट “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान में पुलिस का कड़ा संदेश – जीरो टॉलरेंस देहरादून दून पुलिस ने “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान के तहत क्लेमेंटाउन क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर कड़ा संदेश दिया है कि शिक्षण संस्थानों में नशे की कोई जगह नहीं है। ANTF और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने संस्थान में अध्ययनरत   100  छात्र-छात्राओं का रैंडम यूरिन टेस्ट किया। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं। पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई छात्र-छात्रा नशे का सेवन करता पाया गया,…

Read More

महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा देहरादून/जयपुर। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच पर्यटन…

Read More

संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे, अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग तुरंत बंद करने के निर्देश ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन और ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस, डीएम ने दिए कड़े प्रर्वतन के निर्देश सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास-डीएम देहरादून 04 अगस्त, 2026(सू.वि.) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों…

Read More

देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण मामले में बड़ा खुलासा। पुलिस के अनुसार मां ने आर्थिक तंगी के चलते बेटी को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया और बाद में अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। चार आरोपी गिरफ्तार। देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, जिस महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी पर आर्थिक तंगी के चलते नाबालिग का सौदा करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसकी मां…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। थाना राजपुर क्षेत्र से लापता हुए 13 वर्षीय नाबालिग बालक को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिवार की खुशियां लौट आईं। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को राजपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना राजपुर में सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं…

Read More

पूर्व विधायक राजकुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात दस्तावेज सत्यापन में छूट और वैकल्पिक पहचान पत्र मान्य करने की अपील देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बीएलओ द्वारा वितरित नोटिसों में त्रुटियों तथा दस्तावेज सत्यापन में आ रही कठिनाइयों को लेकर अपनी बात रखी। राजकुमार ने कहा कि विशेष रूप से मलिन बस्तियों में रहने वाले हजारों मतदाताओं को इस प्रक्रिया में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जनपद पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने पिछले दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों पर त्वरित कार्रवाई करने और लंबित वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर फरार वारंटियों की धरपकड़ की। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त…

Read More

बाजपुर सहित कई विधानसभाओं में फॉर्म-7 के जरिए संदिग्ध आपत्तियां उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा सहित प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दायर की गई संदिग्ध आपत्तियों को लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला बताया है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 3 अगस्त 2026 के फॉर्म-10 के ऑनलाइन अवलोकन में केवल बाजपुर विधानसभा के भाग संख्या 27, 142 और 149 में…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन पाँच पुलिसकर्मियों एवं पाँच पर्यावरण मित्रों को सराहनीय सेवाओं के लिए किया सम्मानित हरिद्वार, 4 अगस्त 2026 धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए…

Read More

पीएम राहत योजना के तहत निर्धारित अस्पतालों में मिलेगा लाभ 15 दिनों में सभी पात्र अस्पतालों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य देहरादून। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। भारत सरकार की पीएम राहत योजना के तहत अब दुर्घटना पीड़ितों का इलाज निर्धारित अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक निशुल्क कराया जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चमोला ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हादसे के बाद इलाज के खर्च का बोझ पीड़ित या उसके परिवार पर न पड़े। उन्होंने कहा कि फिलहाल योजना को लेकर आम…

Read More

सीएम धामी बोले – प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने शिक्षा, पेयजल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई अहम प्रोजेक्टों के लिए 150 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नई उम्मीद जगी है। मंजूर की गई योजनाओं में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विश्वविद्यालय से जुड़े विकास कार्य, डुंडेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण और सहस्त्रधारा पेयजल योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर आधार मिलेगा,…

Read More

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को नींबू के पौधे तथा गाजर, मूली और शलजम के बीज वितरित किए। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और अपने घरों में पोषक सब्जियां उगाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार “जनता के द्वार” की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे और प्रत्येक…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोलने को मंजूरी दी है। जानिए किन जिलों में खुलेंगी नई शाखाएं और ग्रामीणों को क्या होगा फायदा। देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला सहकारी बैंक (District Cooperative Bank) की 34 नई शाखाएं खोलने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। इन नई शाखाओं के शुरू होने से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें अन्य शहरों या…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय है और इसका असर अब चारधाम यात्रा पर भी साफ दिख रहा है। लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज 4 अगस्त के लिए भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और 8 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, बनास और बाड़िया क्षेत्र में जगह-जगह मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से बंद पड़ा है। वहीं गंगोत्री हाईवे भी हेल्गूगाड़ के पास भूस्खलन की…

Read More

यूजेवीएन मुख्यालय में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की बैठक, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में सोमवार को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के प्रावधानों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य (नीति एवं अनुसंधान) प्रमोद नारायण ने की। बैठक में बांध सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत समयबद्ध वैधानिक अनुपालनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य अधिनियम के सभी प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कर देश में बांधों की…

Read More