उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी जागेश्वर व त्रियुगीनारायण में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई गुना धारी देवी में दोगुना और पूर्णागिरि धाम में डेढ़ गुना बढ़े श्रद्धालु देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस वर्ष की पहली छमाही में ही जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) और त्रियुगीनारायण (रुद्रप्रयाग) मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या…
Author: Antim Doot
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आमजन की शिकायतों एवं सुझावों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले ‘समाधान दिवस’ के क्रम में सोमवार, 03 अगस्त 2026 को प्राधिकरण मुख्यालय में समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 15 नागरिकों ने अपनी शिकायतें, आपत्तियां एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त शिकायतों में अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, विकास कार्यों, सड़क, जल निकासी, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषय शामिल रहे। सभी प्रकरणों…
– विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी सत्यापन के लिए नियुक्त – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक देहरादून। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत दस्तावेजों के ससमय सत्यापन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के साथ सोमवार को सचिवालय में बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही मतदाताओं द्वारा सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बैठक…
आईजी गढ़वाल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अब तक 76 लाख से अधिक यात्री पहुंचे गोपाल राम मिश्रा देहरादून। पवित्र कांवड़ मेला-2026 में शिव भक्तों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए पुलिस ने क्यूआर कोड जारी किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), गढ़वाल परिक्षेत्र ने मेला की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालु सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी पुलिस बलों को चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 8 से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि व मुख्य जलाभिषेक को लेकर विशेष सतर्कता…
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के निर्देश ग्रामीणों ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताई समस्या आपदा से सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों ने दूरभाष…
कांवड़ मेले को लेकर पुलिस अलर्ट है. आईजी एसटीएफ ने जायजा लिया और पड़ोसी राज्यों से लगातार संपर्क का दावा किया है. हरिद्वार: कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है. अभी तक 76 लाख से ज्यादा कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं. कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है. ऐसे में मेला क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सोमवार को उत्तराखंड के आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे और डीआईजी गढ़वाल धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.…
-10 अगस्त को हर की पौड़ी से निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा देहरादून। 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष पावन कांवड़ यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है।…
देहरादून, 3 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासनगर क्षेत्र से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 11.10 लाख रुपये मूल्य की 37 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस की टीम…
बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में कार्यरत 47 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गांव के पास एक पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला सुबह घर पर थीं। कुछ समय बाद जब वह दिखाई नहीं दीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव घर के निकट एक पेड़ से लटका मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को…
देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक साहिल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र रेस्क्यू में बाधा बन रहा है। देहरादून। मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद से एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। नदी का तेज बहाव, बढ़ा हुआ जलस्तर और दुर्गम…
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के स्थान पर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तराखंड ने रचा इतिहास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वरोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े…
देहरादून, 02 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित जीआरडी कॉलेज में मसूरी विधानसभा के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है। आने वाले वर्षों में विश्व भारत को उसकी युवा शक्ति, नवाचार और प्रतिभा के कारण पहचानेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीट यूजी परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी युवाओं को भी सम्मानित भी किया। काबीना मंत्री…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत‘ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उत्तराखंड में भी देहरादून सहित विभिन्न जिलों के युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तब यह आवश्यक है कि देश का युवा तन और मन से स्वस्थ, आत्मविश्वास से भरपूर तथा ड्रग्स…
पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक साढ़े छह लाख के पार पहुंची जनभागीदारी जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी हो चुकी है। इसी के साथ अभियान के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर, कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख के पार पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस…
रुद्रप्रयाग: जिले के सेमकोटी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घास लेने जंगल गई एक महिला का पैर फिसलने से वह गदेरे के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद महिला का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने सूचना दी कि ग्राम स्वारा नामी तोक में तिमली से आगे घास लेने गई एक महिला…
हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार दोपहर वल्दियाखान क्षेत्र में एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्थिति को देखते ही तत्काल मौके पर मोर्चा संभाला। उन्होंने वहीं से जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सड़क पर गिरे पेड़ को तुरंत हटाने और यातायात जल्द से जल्द सुचारु कराने के निर्देश दिए। मार्ग बंद होने से कई यात्री सड़क पर फंस गए। कुमाऊं आयुक्त ने…















