Author: Antim Doot

देहरादून, 01 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में एमडीडीए द्वारा नवनिर्मित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शनिवार को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया गया। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, लेकिन कार्यकर्ताओं के हौसले पर कोई असर नहीं पड़ा। घंटों तक बारिश में भीगते हुए उन्होंने…

Read More

खटीमा, 01 अगस्त, 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका…

Read More

राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी लक्ष्य से पीछे चल रहे विभाग बनाएं तत्काल कार्ययोजना, हर माह होगी प्रगति की समीक्षा देहरादून 01 अगस्त, 2026(सू.वि) जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी राजस्व की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों से पीछे चल रहे हैं, वे तुरंत प्रभाव से व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर वसूली में तेजी…

Read More

लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को देहरादून में एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर कर्नाटक के भाजपा विधायक यशपाल सुवर्णा के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज किए जाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विधायक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनके परिवार के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन…

Read More

देहरादून । माजरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 21 वर्षीय युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक का शव नाले से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21 वर्ष) निवासी माजरा, पटेलनगर के रूप में हुई है। अमित सेंट ज्यूड्स स्कूल की कैंटीन में कार्यरत था। बताया गया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कैंटीन से पैदल अपने घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रात्रि करीब 12:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माजरा क्षेत्र में…

Read More

मसूरी। प्रशासन ने लंढौर क्षेत्र के अंडाखेत के नीचे स्थित एक धार्मिक संरचना को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन विरोध करने वालों को संरचना स्थल से बहुत पहले रोक दिया गया था। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि कब्रिस्तान समिति लंढौर को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था लेकिन उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि लंढौर कैंट बोर्ड, वन विभाग तथा वक्फ बोर्ड द्वारा इसका निरीक्षण किया गया और उनके द्वारा कहा गया कि यह…

Read More

गरमपानी । रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव में बाहरी क्षेत्र से पहुंचे समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक अराजकता पर उतारु हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरु की तो अराजकता पर उतारु युवक भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने दोनों की धुनाई लगाकर उनके मुंह में कालिख पोत मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को सतौली गांव में हुई घटना से हड़कंप मच गया। मुरादाबाद क्षेत्र से पहुंचे कुछ…

Read More

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साक्ष्यों के आधार पर की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता से कार्रवाई जारी देहरादून। कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता की कथित दहेज हत्या के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को उनके आवास से दबोचा। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को श्रीमती सीमा कण्डारी, पत्नी स्वर्गीय सुमेर सिंह कण्डारी, निवासी श्रीकोट (निकट गैस गोदाम), श्रीनगर, जनपद…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 241.48 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद देहरादून के न्यू कैंट मार्ग 1.650 किमी मार्ग को 02 लेन से 03 लेन में अपग्रेड करने हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग व वाटर सप्लाई लाईन की शिफ्टिंग कार्य हेतु ₹ 11.95 करोड़ की योजना स्वीकृत कियेे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अन्तर्गत कुंभ मेला-2027 के तहत हरिद्वार ज़िले में चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, गौरीशंकर इलाके…

Read More

गदरपुर, 31 जुलाई 2026  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹275.70 लाख की लागत से निर्मित विकास खंड गदरपुर के कार्यालय भवन, ₹69.19 लाख…

Read More

रुद्रपुर, 31 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर ₹40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित…

Read More

देहरादून और ऋषिकेश में बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों पर सख्ती, नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून और ऋषिकेश में दो अलग-अलग स्थानों पर सख्त कदम उठाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार स्वीकृति के बिना किसी भी प्रकार का भू-विकास या भवन निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सोनिया विहार, नवादा रोड, देहरादून में बृजेश कुमार, नीलकंठ जोशी, दमयन्ती कण्डवाल, गिरिजा सेमवाल, सुनीता…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी…

Read More

समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच, बजट व्यय की समय सीमा तय शिक्षकों की पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिये निर्देश देहरादून। राज्य में समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिये केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत बजट समय पर व्यय न करने पर विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुये भविष्य में नियत समय पर स्वीकृत धनराशि खर्च करने को कहा। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के लिये निर्धारित राज्यांश भी व्यय करने के निर्देश दिये। विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया में…

Read More

मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया व गुरूद्वारे में मत्था टेका प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु साहिब और शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि यह समागम वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा जब भी हम अमर शहीद ऊधम सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हैं तो…

Read More