मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी…
Author: Antim Doot
समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच, बजट व्यय की समय सीमा तय शिक्षकों की पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिये निर्देश देहरादून। राज्य में समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिये केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत बजट समय पर व्यय न करने पर विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुये भविष्य में नियत समय पर स्वीकृत धनराशि खर्च करने को कहा। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के लिये निर्धारित राज्यांश भी व्यय करने के निर्देश दिये। विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया में…
मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आयोजित अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया व गुरूद्वारे में मत्था टेका प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु साहिब और शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि यह समागम वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा जब भी हम अमर शहीद ऊधम सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हैं तो…
ऋषिकेश: देहरादून पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से दो मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलाकर मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में कार्यरत ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने गुम हुए दो नाबालिग बच्चों को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को मखसूधन पुत्र सूक्त महतो, निवासी मकान संख्या-157, शीशमवाड़ा, मुनि की रेती (जनपद टिहरी गढ़वाल) ने कोतवाली ऋषिकेश में सूचना दी कि उनके 8 और 10 वर्षीय दो बच्चे अचानक लापता हो गए…
देहरादून। नवविवाहित शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच अब CB-CID करेगी। मामले की गंभीरता और जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए। विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री का आभार…
पात्र गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का हक दिलाने को मोर्चा ने भरी हुंकार नौकरीपेशा और दो-तीन मंजिला मकान वाले भी सूची में शामिल विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील परिसर का घेराव कर प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने वास्तविक पात्र गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिलाने, चयन सूची की गहन जांच कराने और तहसील स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी, देहरादून को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद…
नई दिल्ली : Paper Leak सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है। राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश में भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो संदेश में कहा कि केंद्र सरकार लगातार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने…
हल्द्वानी। हल्द्वानी में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ कथित दुष्कर्म के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद…
उत्तराखंड में एस्मा लागू हो गया है। अगले 6 महीनों के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दिया गया है। इसके लिए बाकायदा कार्मिक विभाग से आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश में अगले 6 महीनो के लिए एस्मा लागू हो गया है। इस दौरान प्रदेश में राज्य कर्मचारी अपनी किसी भी मांग को लेकर हड़ताल नहीं कर पाएंगे।
हल्द्वानी: हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊधम सिंह नगर के गदरपुर और रुद्रपुर का दौरा करेंगे। वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह गदरपुर और रुद्रपुर में कई करोड़ रुपये से तैयार निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही तैयार हो चुकी रिंग रोड का निरीक्षण करने भी जाएंगे। निर्धारित सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:20 बजे गदरपुर स्थित नवीन मंडी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सबसे पहले कम्बोज धर्मशाला पहुंचकर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा अखंड पाठ में…
हल्द्वानी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा-41 के अंतर्गत भूमि सीमांकन एवं पैमाइश से जुड़े एक वर्ष से लंबित मामलों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने कहा कि भूमि सीमांकन और पैमाइश जैसे सामान्य प्रकृति के मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को समय पर…
देहरादून। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र चकराता रोड पर शुक्रवार सुबह फोटो लेमिनेशन शॉप में आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में कुछ ही देर के भीतर सबकुछ जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया। घटना घंटाघर चौक के निकट दिग्विजय सिनेमा की पिछले हिस्से में स्थित गली में हुई। यहां गोयल फोटो कंपनी के परिसर से सटी डीके लेमिनेशन नाम से फोटो फ्रेमिंग और लेमिनेशन की दुकान थी। सुबह 7 बजे के आसपास अचानक दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने लपटें निकलते देखीं…
हल्द्वानी। हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र में गुरुवार शाम दो युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बहस के बाद हुई मारपीट के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। शहर के तीनपानी स्थित सोनकर फार्म के पास शनि मंदिर क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे चाकूबाजी की घटना से इलाके…
जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान: सीएम धामी डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है : मुख्यमंत्री भगवानपुर में बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास सहित करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उल्लेख हरिद्वार, 30 जुलाई 2026 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चुड़ियाला, भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी कलश को अपने सिर पर रखकर कार्यक्रम…
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आधुनिक और सुरक्षित आवास। मुख्य बिंदु :- 232 ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित। पूर्ण डिजिटल और पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से भवन संख्या आवंटन। 4 दिव्यांग और 2 वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल पर फ्लैट। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “हर पात्र परिवार को अपना घर”…
















