Author: Antim Doot

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हो रही हैं, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगातार जुटी हुई हैं। देहरादून के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को कुमाऊं के चार जिलों में बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी तीव्र वर्षा हो…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बेसिक शिक्षकों के 1586 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। यह भर्ती प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 13 जिलों के 1307 सरकारी विद्यालयों में रिक्त पदों का विस्तृत ब्यौरा जुटाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या और उपलब्ध शिक्षकों की स्थिति का भी आकलन किया गया है, ताकि जरूरत के अनुसार नियुक्तियां की जा…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरूद्ध जनभागीदारी से प्रभावी अभियान चलाना होगा। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जनकृजागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा। मुख्यमंत्री ने विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी…

Read More

हरिद्वार । कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 29 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से आने वाले कांवड़ वाहनों, रोडवेज और प्राइवेड बसों, चारधाम यात्रा वाहनों, पैदल कांवड़ियों तथा भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न श्रेणी के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी तय की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सहारनपुर की ओर से…

Read More

दूसरे दिन 28 आपत्तियां और सुझाव दर्ज, शहर के सुनियोजित विकास के लिए नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कॉलोनीवासियों ने रखे अहम प्रस्ताव देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा शुरू किए गए दूसरे चरण के जनसुनवाई अभियान को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर 28 जुलाई से प्राधिकरण कार्यालय में प्रारम्भ हुई पुनः सुनवाई के दूसरे दिन भी विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन, कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारिक प्रतिनिधि एवं…

Read More

हल्द्वानी/उधमसिंहनगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सितारगंज में तैनात दो कर्मचारियों को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को उनके कार्यालय से ही ट्रैप कर हिरासत में लिया गया। सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली थी कि तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा एक व्यक्ति से भूमि कुर्की की कार्रवाई समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त कराने तथा उसकी पत्नी के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण पर जारी आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट)…

Read More

देहरादून। दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए एक महिला का ऑटो में छूटा लैपटॉप, जिसमें तीन वर्षों का महत्वपूर्ण शोध डेटा सुरक्षित था, कुछ ही समय में खोजकर उसे सकुशल वापस दिला दिया। जानकारी के अनुसार, रिया अरोड़ा, पत्नी एच.एस. अरोड़ा, निवासी पनास वैली, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, परेड ग्राउंड से ऑटो में बैठकर मोहिनी रोड जा रही थीं। जल्दबाजी में उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में उनका लैपटॉप रखा था, जिसमें करीब तीन वर्षों का महत्वपूर्ण शोध कार्य (रिसर्च डेटा) सुरक्षित था। घटना की जानकारी…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की रणनीति एक बार फिर अपराधियों पर भारी पड़ी। थाना सेलाकुई पुलिस ने चोरी और वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ-साथ एक अन्य चोरी के मामले का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को जमनपुर, सेलाकुई निवासी फिरोज पुत्र सज्जाद ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ई.डी. कंपनी के बाहर खड़ी उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूके-16-डी-8468) अज्ञात चोर…

Read More

बड़ी खबर: रूद्रप्रयाग में जलप्रलय जैसे हालात! अलकनंदा–मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, पैदल पुल डूबा, घरों तक पहुंचा पानी, अगस्त्यमुनि क्षेत्र के बसंत विहार में आवासीय भवनों में जल भराव जैसे हालात, केदारनाथ हाईवे जगह-जगह बंद, दहशत में पूरा जिला, नेशनल हाईवे विभाग की मशीनें राजमार्ग को खोलने में जुटी, रूद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। मां अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे पूरे जिले में जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं। नदी किनारे बसे इलाकों में पानी पहुंचने…

Read More

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बौछार की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 29 और 30 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 की देर रात एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि निरीक्षक और थाना सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान धर्मावाला चौक स्थित सांई मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए, जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक जोनी सैनी (37 वर्ष), पुत्र शिवराम सैनी, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून…

Read More

नेतृत्व की पहचान भाषणों से नहीं, बल्कि संकट के समय लिए गए फैसलों से होती है। देहरादून के नंदा की चौकी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच नए पुल की एप्रोच रोड धंसने से जब हजारों लोगों की आवाजाही थम गई, तब लोगों को लगा कि परेशानी कई दिनों तक चलेगी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए इंतजार नहीं किया। अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, मशीनें उतारी गईं और राहत कार्य युद्धस्तर पर शुरू हुआ। नतीजा यह रहा कि महज 12 घंटे के भीतर सड़क फिर से यातायात के लिए खोल…

Read More

CM के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून को देश के अन्य प्रमुख शहरों से रेल सेवाओं के विस्तार तथा जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व…

Read More

देहरादून। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि देहरादून के नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल पूरी तरह सुरक्षित है। भारी बारिश के चलते पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसे युद्ध स्तर पर ठीक करने का कार्य जारी है। सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि, पुल की मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार का संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ है।…

Read More

सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद सचिव ने लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए देहरादून। देहरादून-पावंटा साहिब पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टॉन्स नदी पर बने नव-निर्मित पुल के एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने के मामले में उत्तराखण्ड शासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने लोक निर्माण विभाग को तीन दिन के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 28 जुलाई 2026 को जारी पत्र में सचिव ने मुख्य अभियन्ता, क्षेत्रीय कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, देहरादून को लिखा है कि विभिन्न सोशल मीडिया…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आदतन नशा तस्कर के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी निवासी नितिन उर्फ नाटू (30 वर्ष) पुत्र लॉरेंस लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं…

Read More