पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित: महाराज देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बने नए पुल के एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) के आंशिक रूप से धंसने का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बना पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है। रिटर्न वाल…
Author: Antim Doot
भ्रष्टाचार एवं आय से अधिक संपत्ति के मामले में सतर्कता न्यायालय ने विपक्षी को सुनवाई का अवसर दिया देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान गढ़वाल परिक्षेत्र के विशेष न्यायालय ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री की ओर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के विरुद्ध दायर आपराधिक प्रकरण में विपक्षी को नोटिस जारी कर दिया है। अगली पेशी 3 सितंबर 2026 तय की गई है। न्यायालय विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान, गढ़वाल परिक्षेत्र/पंचम अपर जिला एवं सेशन्स जज देहरादून की अंजीली बैजवाल ने दांडिक प्रकीर्ण वाद संख्या 280/2025 में दिनांक 25 जुलाई 2026 को आदेश पारित किया। आदेश में उल्लेख है कि…
देहरादून, 28 जुलाई, 2026: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने वायरल हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय पर जांच, टीकाकरण, जल्दी पहचान, उचित इलाज तथा बचाव के उपाय अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस वर्ष की आधिकारिक थीम “Hepatitis: Let’s Break It Down” लोगों से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच कराने, बचाव, इलाज और बेहतर देखभाल तक पहुंच में आने वाली बाधाओं को दूर करने का संदेश देती है। साथ ही यह वायरल हेपेटाइटिस के पांचों प्रकार—हेपेटाइटिस A, B, C, D और E—के बारे में सही जानकारी…
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-के तहत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक किए प्रदान 5 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा…
कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 29 जुलाई की मध्यरात्रि से 12 अगस्त तक दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) और गंगनहर पटरी मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, 4 अगस्त की रात से एनएच-58 पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी जाएगी। यात्रियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रेलवे क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के साथ पुलिस को शिवभक्तों के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़…
देहरादून। जनपद में रात्रि से लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार प्रातःकाल से ही फील्ड में पहुंचकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले नंदा की चौकी पुल का निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच वॉल (Approach Wall) क्षतिग्रस्त हो गई थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर एप्रोच वॉल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात जल्द से जल्द…
रुद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित के पैर में गोली लगी। रुद्रपुर। भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ हुई। खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिर तल्ख होने लगे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर बादलों का डेरा है और बौछारों के दौर जारी हैं। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को नौ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्यवासियों व चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनी को…
देहरादून, देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर स्थित नंदा की चौकी के टौंस नदी पुल को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया नया पुल पहली ही तेज बारिश के बाद धंस गया, जिससे इसकी मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुल को हाल ही में वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया था, लेकिन मानसून की पहली बड़ी परीक्षा में ही पुल का एक हिस्सा धंस गया। घटना के बाद संबंधित विभागों में भी हलचल मच गई है। गौरतलब है कि 11 जुलाई…
डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों। वह एसबीएस यूनिवर्सिटी और द टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून के नगर निगम टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफलता कभी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास, सीखने की प्रवृत्ति और मजबूत जीवन मूल्यों…
खटीमा, 27 जुलाई 2026 (सूचना) उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े के अवसर पर खटीमा के ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।”…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए सोमवार को देहरादून और ऋषिकेश में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले लेखक गांव-थानों मार्ग, देहरादून में नरेश शर्मा द्वारा बिना अनुमति किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया।…
देश की पांचवीं साइंस सिटी से विज्ञान क्रांति की ओर उत्तराखंड देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली बच्चों को कराया जाएगा भ्रमण पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं…
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें बेटे की गेमिंग लत से परिवार बदहाल, मां ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार बेटे की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पिता, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास खतरे पर डीएम सख्त, बिल्डर पर कार्रवाई और सुरक्षात्मक कार्य के आदेश देहरादून 27 जुलाई,2026 (सू.वि), आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में पहुँचे 164 मामलों की सुनवाई…
रामनगर के कुनखेत गांव में घास काटने के दौरान बाघ ने किया हमला, घायल महिला को हायर सेंटर रेफर; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी रामनगर। रामनगर क्षेत्र के कुनखेत गांव में एक महिला की अदम्य बहादुरी ने उसकी सास की जान बचा ली। घास काटने के दौरान अचानक बाघ ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान बहू ने बिना अपनी जान की परवाह किए हाथ में मौजूद हंसिया से बाघ का सामना किया। बहू के साहसिक प्रतिरोध के आगे बाघ को पीछे हटना पड़ा और वह जंगल की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार, कुनखेत गांव के समीप एक…
विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा— भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण हरिद्वार। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि…
















