देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली मसूरी पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 09 मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित…
Author: Antim Doot
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवती ने तीन युवकों पर कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दोस्तों के साथ निकली थी युवती, रास्ते में रोकने का आरोप पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की बताई गई…
देहरादून। घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदक कभी गैस एजेंसी तो कभी डीएसओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राहत मिलती नहीं दिख रही। वहीं, गैस एजेंसियों के पोर्टल पर आवेदनों का बोझ बढ़ता जा रहा है। उधर, नये कनेक्शन नहीं मिलने से लोगों में परेशान व निराश हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होते ही गैस उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ती चली गई। स्थिति को नियंत्रित व सामान्य बनाने रखने के लिए तमाम उपाय व व्यवस्थाएं लागू की गई। एजेंसियों पर बढ़ते बैकलाग, उपभोक्ताओं की भीड़ व कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम को…
डी.एल. रोड स्थित आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए, दिवंगत नेता के योगदान को किया नमन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन तथा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल देते हुए दिवंगत…
कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री शहीद स्मारक पर कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि: सीएम धामी ने सैन्य धाम और अग्निवीर रोजगार सेल की प्रगति का भी किया उल्लेख, मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर…
देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 24.95 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक मुख्य सदस्य को पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जियाउर गाजी (40 वर्ष) निवासी दक्षिण बंकारा, हिंगलगंज, नार्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देहरादून निवासी एक कारोबारी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर ई-मेल आईडी…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान स्थानों की पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही बाइक एवं स्कूटी चोरी कर उन्हें जिले से बाहर बेचने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को ओम…
पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान उत्तराखंड के युवा विधि शोधार्थी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत विधि अधिकारी सुशील पुरोहित ने जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून (पूर्व में हिमगिरि जी विश्वविद्यालय) से विधि (एलएल.डी./पीएचडी) की उपाधि प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर किया महत्वपूर्ण शोध सुशील पुरोहित का शोध विषय “गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसीपीएनडीटी) का सामाजिक…
ऋषिकेश। कारगिल विजय दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज पूर्व मेयर श्रीमती अनीता ममगाईं जी ने अमर शहीद कैप्टन अमित सेमवाल स्मारक पहुंचकर अमर वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर श्रीमती ममगाईं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर, विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन को परास्त कर तिरंगे की शान को बरकरार रखा। कैप्टन अमित सेमवाल जैसे वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं। देश उनके ऋण को कभी नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा…
अमर जवानों को नमन: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लोक भवन देहरादून:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, धैर्य और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। उन्होंने गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त वीर सैनिकों तथा…
क्या ‘छात्रों’ को ‘साला’ कहना पड़ेगा भारी? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कथित बयान, जिसमें छात्रों के लिए आपत्तिजनक शब्द “साला” इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है, अब उत्तराखंड की राजनीति में नया विवाद बनता दिख रहा है। बयान सामने आने के बाद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने इसे छात्रों का अपमान बताते हुए भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या महेंद्र भट्ट का यह बयान भाजपा के लिए राजनीतिक नुकसान का कारण…
गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार, फिर छोड़ा देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नन्दा की चौकी से यूनिवर्सिटी के गेट तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं…
देहरादून: राजधानी देहरादून में रोजाना प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक और रेलवे फाटक पर जाम से परेशान रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से निर्माणाधीन भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यदि रेलवे अगस्त के पहले सप्ताह में आवश्यक ब्लॉक उपलब्ध करा देता है, तो अगस्त के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। इसके बाद सितंबर से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। 578 मीटर लंबे डबल लेन भंडारीबाग आरओबी के दोनों ओर पुल और एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका…
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह उत्तराखंड राज्य के गठन से पहले और बाद में प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन एवं प्रशासन राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा कांग्रेस संगठन को समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश…
उत्तराखंड में जल्द 5 नए हेली रूट शुरू होंगे। सहस्रधारा से चार शहरों तक नियमित हेली सेवा चलेगी, जबकि पिथौरागढ़-नाभीढांग रूट भी शुरू किया जाएगा। पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगा बड़ा लाभ। देहरादून: उत्तराखंड में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग प्रदेश में पांच नए हेली रूटों पर नियमित सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित सभी मार्गों का सर्वे और चिह्नीकरण पूरा हो चुका है। अब हेलीकॉप्टर कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नई हेली सेवाओं से पर्वतीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी…
हल्द्वानी: चर्चित सेक्स रैकेट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी राहुल जायसवाल को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTU) ने हल्द्वानी क्षेत्र में छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।…
















