जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित
देहरादून
विद्यालयी जनपदीय जूडो प्रतियोगिता शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में अंश (देहरादून) ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग के विजेता नमन बहादुर (राजकीय इंटर कॉलेज काठ हरियावाला) तथा 50 किलोग्राम भार वर्ग के विजेता आदित्य भंडारी (एसडीएस ऋषिकेश) रहे।

बालिका वर्ग में अंडर-14 के 44 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड), अंडर-17 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में गुनगुन (राजकीय शिल्प विद्यालय) तथा अंडर-19 के 63 किलोग्राम भार वर्ग में आली जोशी (पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज काठ कालसी) ने स्वर्ण पदक जीते।
स्कूल फीस में पारदर्शिता और अनावश्यक शुल्क पर लगे रोक : संजय कन्नौजिया
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सतीश शर्मा के साथ जया नौटियाल, तरुण, गौरव और नीलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षा विभाग से जयदेव रावत, प्रमोद रावत, घनश्याम कार्य, संख्य गैरोला, जितेंद्र सिंह, अशोक गंगोला, अमित कुमार, मधुलिका, सुषमा भवानी, नरगिस सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




