एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में 03 व्यावसायिक निर्माण सील, अभियान रहेगा जारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध अपना अभियान और तेज करते हुए शनिवार को हरिद्वार बाईपास एवं डोईवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के बनाए जा रहे तीन व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर के सुनियोजित विकास में बाधा बनने वाले अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी…
Author: Antim Doot
लोक भवन देहरादून:- कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रनिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध ने विश्व के समक्ष भारतीय सेना की वीरता, रणनीतिक दक्षता और अदम्य संकल्प का परिचय दिया। अत्यंत विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी हमारे वीर सैनिकों ने असाधारण साहस का प्रदर्शन करते हुए मातृभूमि की रक्षा…
देहरादून। राजधानी के शिमला बाईपास पर एक तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि 26 साल की महिला की मौत हो गई है। तो वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। दरअसल इस भीषण सड़क हादसे के बाद तुरंत दंपती की मदद के लिए स्थानीय लोग और राहगीर दौड़े। एंबुलेंस को भी फोन किया गया। हालांकि हादसे के करीब दो घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिससे महिला की मौत हो गई, तो वहीं युवक तड़पता रहा। समय से एंबुलेंस के ना आने पर…
36 दिन के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक विवाद में बड़ा घटनाक्रम नई दिल्ली: भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को सौंप दिया है। NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए पद छोड़ने की जानकारी…
देहरादून, 25 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाई गई ₹17,400 की नकदी और ताश की एक गड्डी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात को गोपनीय सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में उत्तराखंड जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी: राव वीरेन्द्र (25 वर्ष), पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी…
अनिता ममगाईं ने अर्पित किए पुष्प, बलिदान को किया याद ऋषिकेश, 25 जुलाई 2026 महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, टिहरी जनक्रांति के प्रणेता और उत्तराखंड आंदोलन की प्रेरणा स्रोत अमर शहीद देव सुमन के बलिदान दिवस पर आज ISBT ऋषिकेश स्थित इंद्रमणि बड़ोनी कक्ष (राज्य आंदोलनकारी कक्ष) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने अमर शहीद देव सुमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अनिता ममगाईं ने कहा, “देव सुमन जी ने टिहरी रियासत के निरंकुश शासन के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति देकर लोकतंत्र की…
धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिसेबल देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान (Naimisha Pradhan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट डिसेबल कर दिया है। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच नेटिजेंस ने उनकी विदेशी डिग्री को लेकर तीखी आलोचना की और पिता के इस्तीफे की मांग की। विवाद की वजह नैमिषा प्रधान ने अमेरिका की प्रतिष्ठित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University) के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से वर्ष 2023 में मास्टर ऑफ लॉज (LLM) की डिग्री प्राप्त की थी। विरोध प्रदर्शनकारियों…
देहरादून। शासन ने एक बार फिर आइएएस व आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटीं आइएएस ज्योति यादव को सचिव विद्यालयी शिक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आइएएस डा. पंकज कुमार पांडेय की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। शुक्रवार देर शाम कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव लालिरन लियना फैनई से आबकारी विभाग वापस लिया गया है। आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सचिव बीके संत को सौंपी गई हैं। वहीं, सचिव रविनाथ रामन से विद्यालयी शिक्षा विभाग वापस लेकर…
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन, निर्माण की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐसे स्थान पर होगा, जिससे अधिकाधिक जनसंख्या को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य ढांचे का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि यह…
देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते…
चार दिन बाद सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद जनपद बागेश्वर के थाना कपकोट क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी में 08 वर्षीय बालक के डूब जाने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। थाना कपकोट से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उतरौड़ा नामक स्थान पर सरयू नदी के किनारे एक शव दिखाई दिया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम सब इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत के हमराह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम ने शव…
देहरादून 24 जुलाई,2026 (सू.वि) युवाओं के भविष्य को नशे के गर्त में धकेलने वाले मादक पदार्थों के तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति (एनसीओआरडी) की बैठक में स्पष्ट कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और परिवारों की खुशियों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नशीली दवाओं एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने करोड़ों रुपये की फ्लैट धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की की है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2025 को आरकेडिया हिलॉक्स सोसाइटी, मसूरी रोड के अध्यक्ष विवेक कुमार ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शाश्वत गर्ग और उसके अन्य साथियों…
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले बैंड से लगभग 200 मीटर जहां भारी बरसात के चलते हाल ही में पुश्ता दरकने से सड़क ढह गई थी उस स्थान का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग सं० 1 के कि0मी0 18 में क्षतिग्रस्त सिंगल लेन सेतु के स्थान पर बन रहे डबल लेन सेतु निर्माण का भी निरिक्षण किया। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने…
मसूरी: धर्मेंद्र सिंह पिक्चर पैलेस क्षेत्र में बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक निजी निर्माणाधीन भवन के पास मॉल रोड से आने वाले वर्षा जल के प्राकृतिक निकास को ईंटों की चिनाई कर अवरुद्ध कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी यश गुप्ता ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि बिना लोक निर्माण विभाग (PWD) की अनुमति के सड़क के जल निकासी को रोका गया है। उन्होंने बताया कि यह स्थान PWD के अधिकार क्षेत्र की सड़क है और प्राकृतिक जल बहाव को रोकना नियमों के…
देहरादून, 24 जुलाई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुलाकात कर शीशमबाड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड के शीघ्र विस्थापन की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि वर्षों से ट्रेंचिंग ग्राउंड के कारण क्षेत्रवासियों को दुर्गंध, पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इसका स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में ट्रेंचिंग ग्राउंड को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते…
















