देहरादून, 23 जुलाई, 2026: विश्व मस्तिष्क दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने मस्तिष्क स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समय पर जांच, विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी उपचार तक सभी की समान पहुंच तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “Brain Health: Access for All” (हर व्यक्ति तक मस्तिष्क स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच) इस बात पर बल देती है कि उम्र, भौगोलिक क्षेत्र या आर्थिक स्थिति चाहे जो भी हो, हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण मस्तिष्क संबंधी इलाज उपलब्ध होना चाहिए। मस्तिष्क हमारे शरीर का नियंत्रण केंद्र है, जो…
Author: Antim Doot
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने श्रमिक और श्रमिक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत 02 मेडिकल मोबाइल वैन का भी फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज शुरु की जा रही कल्याणकारी योजनाएं भी श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में मील…
मसूरी में एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया पेपर लीक पर छात्रों का आक्रोश, इस्तीफे की मांग मसूरी (रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह)। देशभर में लगातार हो रही पेपर लीक घटनाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में मसूरी के एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के कॉलेज उपाध्यक्ष अनुज पंवार और कॉलेज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों…
देहरादून । UPCL Tariff Hike : उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड कानूनी मोर्चे पर एक बार फिर पस्त हो गया है। गैस पावर सप्लाई करने वाली कंपनी गामा इंफ्रा के खिलाफ जारी लंबी लड़ाई में यूपीसीएल को करारी शिकस्त मिली है। इस हार के बाद बिजली महकमे के ऊपर सीधे 229 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आ गिरा है। महकमे पर गिरे इस 229 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बोझ की सीधी मार राज्य के आम नागरिकों पर पड़ने जा रही है। कॉरपोरेशन इस पूरी रकम की भरपाई बिजली दरों में बढ़ोतरी करके आम जनता से ही करेगा। आंकड़ों के मुताबिक…
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बाहरी राज्यों के वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश के वांछित शातिर अपराधी आयुष वेदांग शर्मा को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार बाहरी राज्यों के फरार अपराधियों और सक्रिय गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के लाखों युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय केंद्र सरकार की युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक…
देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखंड पुलिस के लिए गुरुवार का दिन बेहद भावुक रहा। जनपद देहरादून में एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) में निरीक्षक के पद पर तैनात दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अभिनव कुमार सहित पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि निरीक्षक मनोज मनराल का 22 जुलाई 2026 को हृदयघात (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। उनके असामयिक…
देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को कोतवाली विकासनगर की पुलिस…
नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, ईस्ट होप टाउन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं एवं उनके निर्माण व पैकिंग में प्रयुक्त उपकरण किए गए बरामद नकली दवा माफिया के खिलाफ राज्यों की संयुक्त रणनीति से मिली सफलता, अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में नकली एवं अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के आदेशों तथा अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी…
एक महिला प्रदर्शनकारी दून अस्पताल की आईसीयू में भर्ती,मचा हड़कंप मंत्री से वार्ता विफल होने पर फैली हताशा में उठाया जानलेवा कदम देहरादून । वर्षवार नियुक्ति और नर्सिंग भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहीं चार महिला नर्सिंग बेरोजगारों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर फिनायल पी लिया। इस घटना में उत्तरकाशी जिले की किरण रावत की हालत बिगड़ने पर उसे पहले सिनर्जी अस्पताल में ले गए। और उसके बाद दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय किरण को आईसीयू में रख कर इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है…
देहरादून। देहराखास निवासी फाइनेंस कारोबारी की हत्या की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि, अधेड़ कारोबारी की 20 वर्ष के छात्र से दोस्ती पर पुलिस चकरा गई है। आखिर कारोबारी ने इंटरनेट के माध्यम से नवयुवक से दोस्ती क्यों की और उसे खुद ही अपने घर बुलाया तो ऐसा क्या हुआ कि छात्र ने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की हिरासत में आरोपित छात्र के बेहद डरे हुए होने की बात भी कही जा रही है। देहराखास में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। हालांकि, पुलिस के साथ ही क्षेत्र के…
देहरादून: नई दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों के साथ ही विपक्षी दलों का प्रदर्शन लगातार जारी है. पेपर लीक मामले को लेकर छात्र और विपक्षी दल लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं संसद में इस मामले पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दल के नेताओं बीते दिन पीएम आवास का भी घेराव किया. जिसके विरोध में अब बीजेपी सड़कों पर उतर गई है. राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय घेराव के लिए हुंकार भरी. देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय घेराव करने निकले भाजपाई: नेता प्रतिपक्ष राहुल…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बुधवार को डोईवाला के खेरी रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बलविन्दर सिंह द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कों और अन्य संरचनाओं को हटाया तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना…
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है भाजपा सरकार:महाराज लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 48 लखपति दीदी सम्मानित एकेश्वर। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना भी है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएँ अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को एकेश्वर (पणखेत) विकासखंड मुख्यालय पर भाजपा महिला…
देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह सेवा नियमों, संवैधानिक प्रावधानों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की स्पष्ट एवं सरल जानकारी देने वाली व्यवहारिक मार्गदर्शिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है कि वह सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ राज्य के विकास में योगदान दे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद पहली…
नई दिल्ली/हल्द्वानी। हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में भी कोई राहत नहीं मिल सकी। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामला सूचीबद्ध होने के बावजूद इसकी सुनवाई नहीं हो पाई। इससे मामले से जुड़े हजारों प्रभावित परिवारों और पक्षकारों को अब अगली सुनवाई की तारीख का इंतजार रहेगा। मामले के मुख्य याचिकाकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि वह अपने अधिवक्ताओं के साथ निर्धारित समय पर सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहे, लेकिन किसी कारणवश मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। उन्होंने…















