Uttarakhand Roadways Fare Discount : उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। रोडवेज अब अपने उन यात्रियों को किराये में सीधी छूट देने जा रहा है जो जाने के साथ वापसी का यानी रिटर्न जर्नी का टिकट भी एक साथ बुक करेंगे। एक साथ कई लोगों के समूह में टिकट लेने वालों को भी इस रियायत का सीधा लाभ मिलेगा। यह नई व्यवस्था अगले महीने की पहली तारीख से लागू की जा रही है। अगर कोई यात्री रोडवेज बसों में जाने और वापस आने का टिकट एक साथ ऑनलाइन माध्यम…
Author: Antim Doot
देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 48.55 ग्राम एमडीएमए (MDMA) और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन मादक पदार्थों की सप्लाई देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में करने की फिराक में था। गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई रायपुर थाना पुलिस को 21 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में दून मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित स्वास्तिक कैफे के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का देहरादून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस के अनुसार, फायरिंग की वारदात डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन के विवाद के चलते हुई थी। 19 जुलाई को हुई थी फायरिंग पुलिस के मुताबिक, 19…
488 महिला लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए 2.76 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित, 212 नई महिलाओं को पहली किस्त मिली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना के तहत 488 महिला लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 2 करोड़ 76 लाख 16 हजार 875 रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने योजना के दूसरे चरण में शामिल 212 नई महिला लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कांवड़ मेले को लेकर पंजीकरण, स्वच्छता और मिलावट पर सख्त निर्देश भी दिए। हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कांवड़ मेले को लेकर पंजीकरण, स्वच्छता और मिलावट पर सख्त निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अलकनंदा होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 235 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख परियोजनाओं…
उत्तराखण्ड सरकार, राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी कर रही है। आयोग के गठन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए देशभर के संस्कृत विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विश्वविद्यालयों, गुरुकुलों, संस्कृत संस्थानों तथा संस्कृत प्रेमियों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति और संस्थान 10 अगस्त 2026 तक ई-मेल के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं। संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड ने वर्ष 2010 में संस्कृत को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा देकर देश में नई पहल…
हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में घर के बीचोंबीच बन रहे पानी के टैंक में उतरने से मां और उसके दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में टैंक के भीतर उतरे और बेहोश हो गए। एक अन्य व्यक्ति भी उन्हें बचाने के दौरान अचेत हो गया, जिसे ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे निर्माणाधीन टैंक के भीतर लगी शटरिंग हटाने के लिए सबसे पहले 38 वर्षीय धर्म सिंह बिष्ट नीचे उतरे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनका छोटा भाई 34 वर्षीय…
विकास नगर (देहरादून)। देहरादून जिले की कोतवाली विकास नगर अंतर्गत बुधवार को कल्याणपुर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। दोनों को गोली लगी है। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है। मरने वाले व्यक्ति का नाम कमलेश निवासी चकराता है। जबकि गोली से गंभीर घायल महिला संगीता को उप जिला चिकित्सालय विकास नगर से ग्राफिक एरा अस्पताल भेजा गया है।
व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं छात्रों की पीड़ा को लेकर मोर्चा ने शासन में दी दस्तक # 296 प्रशिक्षक खा रहे दर-दर की ठोकरें # 25-30 हजार छात्रों का भविष्य अधर में देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आर.के. सुधांशु से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा। नेगी ने बताया कि कार्यक्रम की अनुबंध अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद तीन महीने से अधिक समय बीत…
देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा स्कूटर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना वसंत विहार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार रजत एन्क्लेव मिलन विहार निवासी बीना गुप्ता ने बताया कि दो-तीन वर्ष पहले श्रीकांत गहरवाल निवासी हसन अलीपुर हरिद्वार उनके यहां किराये पर रहने आया था। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और कथित तौर पर अलग-अलग बहानों से लगभग 25 लाख…
3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत 3 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह सम्मान पेंशन दिए जाने की भी सिफारिश की गई। बैठक के दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी…
ऋषिकेश/देहरादून, 21 जुलाई। देहरादून रोड स्थित काली माता मंदिर के आगे बने सेल्फी प्वाइंट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेल्फी प्वाइंट के पास संतुलन बिगड़ने से एक 20 वर्षीय युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। SDRF को ऋषिकेश कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि देहरादून रोड स्थित काली माता मंदिर के आगे एक युवक सड़क किनारे संतुलन खोकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना…
देहरादून । प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर के एक निजि विद्यालय में पढ़ता है, पिछले कुछ समय से उसके अकेले व काफी गुमशुम रहने पर उनके द्वारा जब उससे बात की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक डॉ0 सार्थक द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 142/26 धारा- 5(एफ)/6/7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग में नामजद…
देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव सेक्टर-12 की जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी अपनी बात, भविष्य के दून को लेकर दिखा उत्साह देहरादून को वर्ष 2041 तक एक सुनियोजित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही महायोजना-2041 की जनसुनवाई प्रक्रिया लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है। मंगलवार को अभियान के 12वें दिन सेक्टर-12 की जनसुनवाई चंद्रबनी रोड स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सभागार में आयोजित की गई। जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग…
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में आए है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल पीएम आवास पर पहुंच गए है। पहली बार राहुल पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे है। उनके साथ इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी है। कांग्रेस के नेताओं ने पीएम आवास के बाहर जाकर प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही कांग्रेसी नेता बीते दिन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे भी लगा रहे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी ये बात कह चुके है कि छात्रों…
हरिद्वार, 21 जुलाई। आगामी महाकुंभ-2027 की तैयारियों को गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार,…















