Author: Antim Doot

देहरादून। उत्तराखंंड में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। देहरादून में औसतन 39.05 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 103.5 मिमी बारिश मालदेवता क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई है, जबकि हाथीबड़कला में 95 मिमी, कालसी में 45 मिमी, मोहकमपुर में 23.2 मिमी, जौलीग्रांट में 20 मिमी, विकासनगर में 15.5 मिमी, मसूरी में 5.2 मिमी और ऋषिकेश में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। त्यूनी में वर्षा नहीं हुई, जबकि चकराता, सहस्रधारा, यू-कॉस्ट और कोटी क्षेत्रों से आंकड़े प्राप्त नहीं हो सके। मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन के बाद बाधित यातायात हुआ बहाल बारिश के चलते मालदेवता-सिल्ला मोटर मार्ग के…

Read More

निवेश-पर्यटन-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को मिलेगा रोजगार-स्वरोजगार रेल की रफ्तार के साथ विकास की मिलेगी उड़ान, पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं: डॉ आर राजेश कुमार उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली परियोजना मानी जा रही है। अब जब इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का अधिकांश कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है, तो राज्य सरकार उन प्रतिबंधों की समीक्षा की ओर बढ़ रही है, जो निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से…

Read More

20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित, अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील देहरादून। जनपद देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बड़ा निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में जिले में लगातार…

Read More

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और जलवायु संरक्षण के लिए लंबे समय से अभियान चला रहे सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज जारी रहेगा और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी बनी रहेगी। सोनम वांगचुक की पत्नी की ओर से दायर याचिका में मांग की गई थी कि उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट…

Read More

हरिद्वार पुलिस ने ICICI बैंक से 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार। पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फर्जी आधार कार्ड और फोन बैंकिंग के जरिये खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड जारी कराकर उससे नकदी निकाली और ज्वेलरी, प्लॉट व स्कूटी खरीद डाली। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, 12 लाख रुपये के प्लॉट की रजिस्ट्री और…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शाइन अवि लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित  विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा शाइन अवि लर्निंग की पहल, शिक्षा को और अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। जिसका उद्देश्य  बच्चों को पढ़ाने के साथ समझने, सोचने, नवाचार  और…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल दून अस्पताल में मरीज के साथ आई महिलाओं ने एक सुरक्षा गार्ड को लात मारी और वॉकी-टॉकी उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इस दौरान बचाव करने आई महिला सुरक्षा गार्ड के सिर पर भी पानी की बोतल से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं। वार्ड आया के पेट में भी लात मारने का आरोप है। घटना रविवार सुबह की है। अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में 16 वर्षीय मरीज सुभानिया के इलाज के दौरान वार्ड के अंदर जाने को लेकर परिजनों और अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों…

Read More

हल्द्वानी। शहर मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें बॉक्सिंग में नेशनल टेक्निकल आफिशियल (एनटीओ) बनने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर से आधिकारिक मान्यता और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। मुद्रिका ने असम के गुवाहाटी में आयोजित आठवीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एनटीओ की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें इस उपलब्धि के लिए विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता मिली। मुद्रिका पहले से ही पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में वह मास्टर ऑफ…

Read More

देहरादून में बारिश के दौरान 6 वर्षीय मासूम नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। जिसके बाद JCB ने पाइप काटकर निकाला बच्चे का शव देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नवाबगढ़ की खादर बस्ती में शनिवार को बारिश के दौरान घर के बाहर खेल रहा 6 वर्षीय मासूम अरमान नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, नवाबगढ़ की…

Read More

बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली जीवनरक्षक दवाइयाँ, एक आरोपी गिरफ्तार; पूरे नेटवर्क की जांच जारी। देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नकली दवा सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, पैकेजिंग मशीनें, अवैध अंग्रेजी शराब और आबकारी सामग्री बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में…

Read More

दसवें दिन हुडा कार्यालय में हुई जनसुनवाई, नागरिकों ने रखे विकास से जुड़े अहम सुझाव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप अंतिम स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अभियान के दसवें दिन उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (हुडा) कार्यालय, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे और नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों, सुझावों एवं आपत्तियों को विस्तार से सुना। लोगों ने भूमि उपयोग, यातायात, आधारभूत सुविधाओं,…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण तथा बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्योमप्रस्थ कॉलोनी में बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई एमडीडीए की टीम ने जीएमएस रोड स्थित व्योमप्रस्थ कॉलोनी में संगीता गोयल और प्रवीन…

Read More

ऋषिकेश। देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। दो अलग-अलग दुकानों को बनाया था निशाना पहली घटना 12 अप्रैल 2026 की है, जब हरिद्वार रोड…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। उन्होंने जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सभी पक्षों से संवाद के निर्देश दिए हैं। देहरादून। देहरादून–ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान पूरी…

Read More

देहरादून 18 जुलाई,2026 (सू.वि), भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद देहरादून में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विशेष रूप से 20 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागाध्यक्षों, विभागीय नोडल अधिकारियों एवं त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) को उच्च सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित समस्त आपदा प्रबंधन एवं…

Read More

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की सौगात: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, बोले- जल्द उत्तराखंड को मिलेंगी और बड़ी रेल परियोजनाएं रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड के लिए बहुप्रतीक्षित रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस (15310/15309) का शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। दोनों नेताओं ने विशेष उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन…

Read More