देहरादून, 16 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज 21 कैंट विधानसभा के प्रेमनगर स्थित होटल वी1 प्राइड परिसर में भव्य एवं दिव्य वृक्ष वितरण ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश देना रहा। हरेला पर्व उत्तराखंड की प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की समृद्ध लोक परंपरा का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता श्री जोगेंद्र…
Author: Antim Doot
जनपद के प्रभारी मंत्री ने नगर वन, देवपुरा’ में किया पौधारोपण देहरादून। लोक पर्व “हरेला” केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जैसे हम एक बीज को बोकर या फिर एक पौधे को रोपित कर उसकी देखभाल करके एक वृक्ष बनाते हैं, वैसे ही हमें अपने समाज और अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी सींचना है। उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को उत्तराखंड की संस्कृति व प्रकृति संरक्षण के प्रतीक…
देहरादून, 16 जुलाई। उत्तराखण्ड में संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन, प्रचार-प्रसार तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के समग्र विकास के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन के संबंध में सचिवालय में एक उच्च स्तरीय संवाद एवं परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग की संरचना, उद्देश्य, कार्यक्षेत्र एवं भावी कार्ययोजना पर देश के प्रमुख संस्कृत विद्वानों, शिक्षाविदों, कुलपतियों एवं नीति-विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्कृत शिक्षा सचिव श्री दीपक कुमार ने उत्तराखण्ड में संस्कृत भाषा एवं संस्कृत शिक्षा की वर्तमान स्थिति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत…
मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, हरेला पर किया पौधरोपण; बोले—147 करोड़ की मास्टर प्लान परियोजना से बदलेगी जागेश्वर धाम की तस्वीर अल्मोड़ा, 16 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में गुरुवार को श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। मुख्यमंत्री ने भगवान जागेश्वर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव…
फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे, कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार लोगो को अपने प्रभाव में लेने के लिए खुद को कभी फर्जी आईपीएस अधिकारी, वरिष्ठ सैनिक अधिकारी, रॉ एजेंट, सीआरपीएफ अधिकारी व अन्य एजेंसियों का वरिष्ठ अधिकारी बताता था अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त रिटायर्ड उत्तराखंड के पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी का है पुत्र, खुद आईपीएस अधिकारी बनने का था सपना अधिकारी बनने का सपना टूटने पर फर्जी आईपीएस अधिकारी बन अपनी फर्जी आईडी व विजिटिंग कार्ड बनाए थे अभियुक्त ने गिरफ्तार अभियुक्त से कई एजेंसियों का फर्जी विजिटिंग कार्ड, आईडी व यूनिफॉर्म की गई बरामद 8…
अधिकारियों, कार्मिकों, प्रशिक्षणरत रिक्रूट्स एवं उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प आज दिनांक 16 जुलाई, 2026 को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड के निर्माण तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देना रहा। इस अवसर पर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के…
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सिविल कोर्ट (जूनियर डिवीजन) में नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान को कोर्ट फीस के नाम पर ₹3500 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी विजिलेंस सेक्टर की ट्रैप टीम ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत विवेचना जारी है। शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सिविल कोर्ट…
दिनाँक 14-07-2026 को वादी प्रेम बहादुर गुरुंग निवासी सेवलाकला चन्द्रबनी निकट अभिनन्दन गार्डन, पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK07BK7930P को चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 433/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की…
पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन तथा जनपद के समस्त थाना/ चौकियों पर वृहद स्तर पर फलदार व छायादार वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण आज दिनांक 16/07/2026 को लोक पर्व हरेला के अवसर पर दून पुलिस द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी। पुलिस लाइन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 100 की संख्या…
नैनीताल/हल्द्वानी/भीमताल। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपरा एवं प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर जनपद नैनीताल में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय से लेकर विकास खण्ड, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत एवं वन पंचायत स्तर तक जनसहभागिता के साथ हजारों पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुमाऊँ कमिश्नरी परिसर, नैनीताल में एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।…
बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। सिविल कोर्ट बाजपुर में कोर्ट फीस के नाम पर 3500 रुपये रिश्वत मांगने वाले नायब नाजिर ओम चौहान को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत की थी कि उनके विरुद्ध एनआई एक्ट का वाद चल रहा है। दूसरे पक्ष के साथ राजीनामा हो जाने के बाद जब वे राजीनामा दाखिल करने गए तो नायब नाजिर ओम चौहान ने 3500 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और भ्रष्ट कर्मचारी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत की प्रारंभिक जांच सही पाए जाने…
नई दिल्ली / नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने से पहले वकीलों और मुकदमेबाजों के बीच जनमत संग्रह कराने की बात कही गई थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. एस. मोहना की पीठ ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट अपने न्यायिक अधिकार क्षेत्र का उपयोग करते हुए इस प्रकार के प्रशासनिक निर्देश जारी नहीं कर सकता। अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट के स्थानांतरण जैसे बुनियादी ढांचे से…
“पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं” : बंशीधर तिवारी लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से शुरू हुए ‘हरित दून अभियान’ के तहत अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरेला…
सिल्क्यारा टनल में हादसा, कंक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत टनल के भीतर 900 मीटर अंदर हुआ हादसा, एनएचआईडीसीएल ने शुरू की जांच उत्तरकाशी । सिल्क्यारा टनल में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।…
देहरादून, दिनांक 16 जुलाई, 2026 (सूवि)। उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधे लगाकर सभी जनपदवासियों से अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति सदैव प्रकृति के साथ…
देहरादून। प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने की एक और कोशिश रंग लाने जा रही है। अब गणित-विज्ञान पढ़ने वाले छात्र भी संस्कृत की पढ़ाई कर सकेंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कक्षा 12 के हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में अनिवार्य संस्कृत भाग के लिए निर्झरा-2 पाठ्य पुस्तक का अध्ययन अनिवार्य कर दिया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय के अनिवार्य संस्कृत खंड से संबंधित प्रश्न इसी पुस्तक से पूछे जाएंगे। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को…
















