देहरादून की धर्मपुर विधानसभा आजाद समाज पार्टी का सेवला में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन जितेंद्र कुमार को देहरादून जिला अध्यक्ष और टिंकू सहगल को जिला प्रभारी सुशील सैनी को देहरादून जिला मिडिया प्रभारी, प्रतिभा राय को देहरादून महिला अध्यक्ष एवं जगदीप कुमार को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आजाद समाज पार्टी देहरादून की एक बैठक आज धर्मपुर विधानसभा के सेवला कलां में कार्यकर्ता संवाद नाम से कार्यक्रम हुआ जिसमे जितेन्द्र कुमार को देहरादून जिला अध्यक्ष और टिंकू सहगल को जिला प्रभारी, सुशील सैनी को देहरादून जिला मिडिया प्रभारी, प्रतिभा राय को महिला मोर्चा अध्यक्ष, जगदीप कुमार को युवा मोर्चा…
Author: Antim Doot
देहरादून। श्री बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष के वैयक्तिक सहायक की भूमिका गंभीर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून कार्यालय के लिए नियुक्त वैयक्तिक सहायक को बदरीनाथ ले जाकर चढ़ावे की गिनती के कार्य में लगाया गया था। इसकी जवाबदेही से मंदिर समिति के अध्यक्ष बच नहीं सकते। श्री गोदियाल ने हेमंत द्विवेदी को खुला चैलेंज देते हुए कहा, “मेरे ऊपर लगाए गए आपके आरोपों का जवाब देने और तथ्यों पर खुली चर्चा…
इस गौरवपूर्ण अवसर पर माननीय महेश त्रिवेदी जी (विधायक एवं पूर्व मंत्री, किदवई नगर विधानसभा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने शाखा का शुभ उद्घाटन किया। उनके प्रेरणादायी संबोधन और शुभकामनाओं ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, व्यवसायी, गणमान्य नागरिक, सम्मानित ग्राहक, मीडिया प्रतिनिधि और कंपनी के सहयोगी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी अतिथियों के स्नेह, विश्वास और सहयोग ने इस आयोजन को विशेष बनाया। बजाज कैपिटल पिछले छह दशकों से देशभर में लोगों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कानपुर की इस…
देहरादून, 13 जुलाई 2026। उत्तराखंड पुलिस कर्मियों की वर्षों से लंबित 4600 ग्रेड पे की न्यायपूर्ण मांग के समर्थन में आज राजधानी देहरादून में आयोजित “पुलिस अधिकार मार्च” शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मार्च में पुलिस परिवार, पूर्व सैनिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और पुलिस कर्मियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रमुख मांग और बयान: मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवान दिन-रात प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी लंबित 4600 ग्रेड…
देश के लोकप्रिय यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी ने E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि उनकी Mercedes-Benz SUV का माइलेज महज 48 घंटे के भीतर 17 किमी/लीटर से घटकर 5 किमी/लीटर रह गया। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अपने हालिया व्लॉग में सौरव जोशी ने कार के डिजिटल डिस्प्ले का हवाला देते हुए बताया कि उनकी Mercedes पहले करीब 17 किमी/लीटर का माइलेज दिखा रही थी। बाद में यह घटकर 9 किमी/लीटर और फिर 5 किमी/लीटर तक पहुंच…
दान कोष का दुरुपयोग, केदारसभा को 11 लाख रुपये का भुगतान भी सवालों के घेरे में देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के दान कोष में वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता एवं एडवोकेट विकेश नेगी ने इस मामले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मांग की है कि समिति में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए। एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि का दुरुपयोग मंदिरों के रखरखाव और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं…
देहरादून/चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट एवं अन्य भेंट सामग्री की धनराशि में वित्तीय अनियमितता के मामले में मंदिर समिति का कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले में शासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों से अभियुक्त पर चोरी का आरोप सिद्ध हुआ। मामले की जानकारी 08 जुलाई 2026 को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की लिखित तहरीर पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में…
चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती के दौरान हेराफेरी में वांछित आरोपित प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। इस पूरे प्रकरण की तीन स्तरों पर जांच चल रही है। विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की जांच एसआईटी और…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹…
देहरादून। भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट करना चाहती है और हमें उनके वोट को सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करना है। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा…
देहरादून, 12 जुलाई 2026। कुम्हार समुदाय की समस्याओं के समाधान और माटी कला की संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को चकराता रोड स्थित शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कुम्हार भाइयों ने सर्वसहमति से कुम्हार संघर्ष समिति, देहरादून, उत्तराखंड का गठन किया। समिति के अध्यक्ष पद के लिए नगर निगम के पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर स्वीकार कर लिया। इस प्रकार श्री सचिन गुप्ता को सर्वसहमति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। नई जिम्मेदारी पर बोले सचिन गुप्ता अध्यक्ष पद…
देहरादून, 12 जुलाई 2026। जिला प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चंद्र के जीवन में नई उम्मीद जगा दी है। लंबे समय से सरकारी योजनाओं से वंचित रहे सुनील को अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मासिक पेंशन, बैंक खाता और निःशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध हो गई है। क्या था मामला? 29 जून को समाधान दिवस में व्हीलचेयर के सहारे पहुंचे सुनील चंद्र ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा, “साहब, मैं बहुत गरीब हूं। शरीर से लाचार हूं। आज तक मेरा दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। कोई सरकारी मदद नहीं मिलती,…
देहरादून, 12 जुलाई 2026। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बागी नेताओं की वापसी को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी ने सोशल मीडिया पर खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर पार्टी किसी दल-बदलू विधायक को फिर से शामिल करती है तो सबसे पहले वह खुद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। भंडारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “अगर कांग्रेस पार्टी किसी दल-बदलू विधायक को पार्टी में पुनः शामिल करेगी तो सबसे पहले पार्षद अमित भंडारी दीपू कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देगा।” 17 जुलाई को संभावित वापसी सूत्रों के अनुसार 17…
सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल ग्रामीण विकास को मजबूती: गोला नदी पर पुल से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। ग्राम सूर्यनगर और ग्राम शांतिपुरी नंबर-4 के बीच गोला नदी पर 250 मीटर स्पान के पीएससी (प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल के निर्माण के लिए ₹18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। पुल बनने के बाद दोनों गांवों के बीच वर्षभर सुरक्षित…
बीते दिनों केदारनाथ यात्रा पर आने वाले अतिथियों के लिए मंदिर समिति ने ठहरने की व्यवस्था की। लेकिन बिलों के भुगतान के लिए वित्त अधिकारी व अध्यक्ष से अनुमति नहीं ली। अब मामला सामने आया तो इस पर कार्रवाई की जा रही है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के बजट से बिना अनुमोदन छह लाख रुपये अतिथियों के ठहरने पर खर्च करने के मामले में तत्काल मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल समेत तीन पर कार्रवाई होगी। बीकेटीसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। अब मंदिर समिति कार्रवाई करेगी। वर्ष 2025…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य के लिए जारी ताजा पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर, आकाशीय बिजली और गर्जना की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अलर्ट जारी रविवार (12 जुलाई) को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 13 जुलाई को भी देहरादून सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।…















