देहरादून, 12 जुलाई 2026। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बागी नेताओं की वापसी को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी ने सोशल मीडिया पर खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर पार्टी किसी दल-बदलू विधायक को फिर से शामिल करती है तो सबसे पहले वह खुद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
भंडारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा,
“अगर कांग्रेस पार्टी किसी दल-बदलू विधायक को पार्टी में पुनः शामिल करेगी तो सबसे पहले पार्षद अमित भंडारी दीपू कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देगा।”
17 जुलाई को संभावित वापसी
सूत्रों के अनुसार 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे के दौरान कुछ पूर्व कांग्रेसियों (वर्तमान भाजपा विधायकों) के कांग्रेस में लौटने की संभावना है। इस खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ दिख रही है।




