देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून स्थित विशेष BUDS कोर्ट में 18 आरोपियों और एक संस्था के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल आरोपियों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड जमाकर्ताओं के हित संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एजेंसी का कहना है…
Author: Antim Doot
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड से स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नारायणबगड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी की शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को डॉ. नवीन डिमरी अस्पताल परिसर के समीप स्थित आवासीय भवन के पीछे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गए. हादसे में डॉ. डिमरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के करीब ही करना है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कई जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान करीब 700 जनसेवा शिविर लगाए गए, जिनमें 5 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। देहरादून…
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड FDA लगातार सक्रियता के साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा…
हल्द्वानी के गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौत हो गई। हल्द्वानी। शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर करीब दस बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने वहां खड़े चार दोस्तों को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में चारों युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो वाहन में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह सवार थे, जबकि गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था।…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास…
देहरादून। अंतिम दूत हिंदी साप्ताहिक के संस्थापक, प्रकाशक एवं प्रधान संपादक विक्रम श्रीवास्तव ने आज रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी के पुत्र वरिष्ठ नेता श्री संदीप दीक्षित जी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्हें अंतिम दूत साप्ताहिक अखबार की नवीनतम प्रति भेंट स्वरूप दी गई। श्री संदीप दीक्षित जी ने अखबार की सामग्री, स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग और स्वतंत्र पत्रकारिता के प्रयासों की सराहना की। दोनों के बीच उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, विकास कार्यों, ग्रामीण-शहरी मुद्दों और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में गोदी मीडिया द्वारा लगातार एक तरफा नैरेटिव फैलाए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी पिछड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गोदी मीडिया की पहुंच कम होने के कारण वहाँ कांग्रेस अभी भी मजबूती के साथ मौजूद है। गोदियाल ने कहा, “हम अब उनके चाल को अच्छी तरह समझ गए हैं। गोदी मीडिया के माध्यम से सरकार जो एजेंडा चला रही है, उसे हम भलीभांति समझ चुके हैं। शहरी इलाकों में मीडिया के प्रभाव के चलते आम जनता तक सच्चाई…
पांचवें दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उमड़ी भारी सहभागिता सेक्टर-05 के नागरिकों एवं संगठनों ने विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” — बंशीधर तिवारी देहरादून। राजधानी के भावी विकास की रूपरेखा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसंवाद अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। अभियान के पांचवें दिन गुरुवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-05 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और हितधारकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने भू-उपयोग, सड़क…
देहरादून, 10 जुलाई 2026: कोटा के बाद अब उत्तराखंड में कांग्रेस की नई पहल ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई 2026 को देहरादून में इस कार्यक्रम का उद्घोष करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख नेता उपस्थित बैठक में गणेश गोदियाल के अलावा…
देहरादून: शहरी विकास, पर्यावरण एवं जल प्रबंधन मंत्री राम सिंह खेड़ा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम देहरादून पर यूपीसीएल के लगभग 9 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली दून के नागरिकों से नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। मंत्री ने इस संबंध में प्रमुख ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से तत्काल वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंत्री खेड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों से वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास के…
‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा गया है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसलिए कॉरपोरेट…
– मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा – दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को कुमांऊ गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि SIR के अगले चरण ड्राफ्ट पब्लिकेशन, नोटिस फेज और दावे आपत्तियों के निस्तारण के समय मतदाताओं को किसी प्रकार अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने निर्देश दिए कि पहाड़ी जनपदों…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक नए आदेश ने सत्ताधारी भाजपा में हलचल मचा दी है। आदेश के मुताबिक, अब राज्य के सभी मंत्रियों को 5 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट और फाइलें पहले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष प्रस्तुत करनी होंगी। पुराना नारा, नया मोड़ 2012-14 के दौरान जब विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे, तब विपक्षी भाजपा (जिसके नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट थे) ने उनके कार्यकाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। सदन के अंदर और बाहर नारे लगे थे — “जब से आए बहुगुणा, भ्रष्टाचार हुआ सौ गुणा”। केदारनाथ आपदा…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज देहरादून पहुंचे। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्पगुच्छों से भव्य अभिनंदन किया। वेणुगोपाल ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक की और जिलों के राजनीतिक समीकरणों तथा संगठन विस्तार की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। PAC बैठक में बनी 2027…
राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-04 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।…
















