Author: Antim Doot

अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े चोरी मामला सुर्खियों में है। इसी को लेकर अब बीकेटीसी भी अलर्ट हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने अधीन संचालित सभी मंदिरों में दान, चढ़ावे और अन्य आय के प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। BKTC ने बदरी-केदार मंदिरों में दान-चढ़ावे को लेकर दिए कड़े निर्देश दरअसल सीईओ की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मंदिरों में मिलने वाले दान, चढ़ावे और अन्य आय की पारदर्शिता व लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या…

Read More

देहरादून, : देहरादून की 19 साल की युवती, जिसकी दोनों किडनियों ने लगभग काम करना बंद कर दिया था और वह नियमित डायलिसिस पर निर्भर थी, उसका मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून में रोबोटिक तकनीक से सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। इस सफल ऑपरेशन के बाद युवती को नया जीवन मिला है। युवती पिछले लगभग एक साल से आनुवंशिक (जेनेटिक) कारणों से होने वाली क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) से पीड़ित थी। बीमारी बढ़ने के साथ उसकी दोनों किडनियां धीरे-धीरे काम करना बंद कर चुकी थीं, जिसके कारण उसे नियमित डायलिसिस करवाना पड़ रहा था। स्थायी इलाज के लिए वह मैक्स…

Read More

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत मुम्किन है डेवलपमेंट फाउंडेशन का अनोखा कार्यक्रम देहरादून, 3 जुलाई 2026। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत मुम्किन है डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा गांधी पार्क में स्वच्छता जागरूकता पर आधारित रंगारंग कठपुतली नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटक शामिल हुए और स्वच्छता का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम, स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बता दें कि देहरादून शहर में प्रतिदिन लगभग 400 मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट उत्पन्न…

Read More

देहरादून: भाजपा विधायक एवं पूर्व महापौर विनोद चमोली ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरक सिंह रावत अपने आप में एक अलग कैरेक्टर हैं। उनके कैरेक्टर की तो पीएचडी है। चमोली ने कहा, “उनकी बातों का जवाब हम समय पर देंगे। चुनाव में उनका पूरा पोस्टमार्टम करेंगे।” विधायक विनोद चमोली ने यह बयान हाल ही में दिए गए हरक सिंह रावत के कुछ विवादास्पद बयानों के जवाब में दिया। उन्होंने हरक सिंह को राजनीति का एक अनोखा किरदार बताया, जिसकी हरकतें अक्सर चर्चा में रहती हैं। चमोली का पूरा बयान:…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा 01 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित चयन प्रक्रिया के उपरांत अजय कुमार सिंह को यूजेवीएन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। शासन के आदेश के अनुपालन में आज विधिवत रूप से उन्होंने प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। अजय कुमार सिंह इससे पूर्व यूजेवीएन लिमिटेड में ही प्रभारी प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे तथा साथ ही वर्तमान में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रहे हैं। वर्ष 2005 में अधिशासी अभियंता के रूप में यूजेवीएन लिमिटेड से अपने सेवाकाल की शुरुआत करने वाले सिंह ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों…

Read More

“CBI जवाब दो, अंकिता को न्याय दो” — उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा की लड़ाई तेज देहरादून: भारी बारिश को चुनौती देते हुए उत्तराखंड की महिलाओं और आंदोलनकारियों ने सीबीआई कार्यालय, सीमा द्वार (निकट आईटीबीपी) पर तालाबंदी कर दी। वीरांगना अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जांच एजेंसी से कई तीखे सवाल पूछे। आंदोलनकारी विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे। पुलिस द्वारा मुख्य द्वार पर भारी बैरिकेडिंग के बावजूद महिलाओं ने दूसरे प्रवेश द्वार तक पहुंचकर प्रतीकात्मक तालाबंदी की। बाद में मुख्य द्वार पर भी ताला जड़ दिया गया। सीबीआई अधिकारी बाहर आए और…

Read More

देहरादून उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने रामपुर तिराहा कांड मामले में माननीय न्यायालय द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले का हृदय से स्वागत किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह निर्णय उत्तराखंड राज्य आंदोलन के उन सात महान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण और न्यायसंगत है, जिन्होंने मातृभूमि के अधिकार और सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने राज्य आंदोलनकारियों के तीन दशक लंबे संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड के इतिहास की सबसे क्रूर…

Read More

देहरादून। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में एक चौंकाने वाला प्रशासनिक उलटफेर सामने आया है। उपनल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंबिका सेमवाल को पहले सेवा समाप्त कर मूल विभाग वापस भेजने के महानिदेशक/कमांडेंट जनरल डॉ. पी0के0 प्रसाद ने आदेश जारी किए , लेकिन जिला कमांडेंट होमगार्ड्स देहरादून ने ठीक चार दिन बाद उन्ही से वार्ता का हवाला देते हुए अम्बिका सेमवाल को विभाग में बने रहने दिया। क्या है पूरा मामला? होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड, देहरादून के पत्र संख्या सीजी-231/हो.गा./2024/1897 दिनांक 23 जून 2026 में महानिदेशक/कमांडेंट जनरल डॉ. पी0के0 प्रसाद, आई.पी.एस. ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखण्ड पुलिस के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ/एएनटीएफ टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कलियर क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले शातिर अभियुक्त को वाणिज्य मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ/एएनटीएफ देहरादून टीम व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारकर अहतशाम उल हक (पुत्र शहीद, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी * 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप * ट्रामाडोल कैप्सूल…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले एक संगठित गिरोह की जड़ पर प्रहार किया है। SSP हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस की टीम ने दो दिन पहले बरामद ₹52,500 नकली नोटों के मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। 29 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति क्विड कार (UK-08BG-6798) से नकली नोट छापने के उपकरण व छपे नोटों को बड़ापुर (बिजनौर) की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लालढांग तिराहे पर घेराबंदी की गई और वाहन को रोका…

Read More

मसूरी । उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण एक वर्षीय बच्चे की इलाज न मिलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ममता सुबह करीब 5 बजे अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे को लेकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंची। वहां मुख्य गेट बंद पाया गया। जब दरवाजा खुला तो उन्हें बताया गया कि इस समय कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है और सुबह 8 बजे तक डॉक्टर आएंगे। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर ममता ने उसे लेकर लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां भी…

Read More

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, धूलकोट (देहरादून) पर मरीजों से लूटपाट और हैवानियत के आरोप लगाते हुए तहसील घेराव किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। नेगी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों ने लूटपाट की सारी हदें पार कर दी हैं। मरीजों में भय पैदा कर अनावश्यक ऑपरेशन करवाने, मृत मरीजों से भी स्टेंट, वेंटिलेटर और दवाइयों के नाम पर लाखों रुपये वसूलने और अन्य प्रदेश के मरीजों से खुलेआम लूटपाट करने जैसे गंभीर…

Read More

देहरादून। देहरादून पुलिस ने सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी भरी पोस्ट व्यापक रूप से प्रसारित की थी, जिससे आम जनता में भय का माहौल पैदा हो गया था। मामला क्या है? दिनांक 21 जून 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम धमाके…

Read More

देहरादून। देहरादून अकादमी ऑफ डांस द्वारा टाउन हॉल ऑडिटोरियम में ‘कैम्प 26’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अकादमी के 35 दिवसीय डांस कैंप के समापन के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें 36 जूनियर एवं सीनियर प्रतिभागियों ने 200 से अधिक दर्शकों के समक्ष शानदार प्रस्तुतियां दीं। अकादमी के निदेशक एवं डांस गुरु क्षितिज ने बताया कि कार्यक्रम ‘डिस्को डांसर रेट्रो’ थीम पर आधारित था। जूनियर टीम ने रेट्रो गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, साथ ही उन्नत योग आसनों का प्रदर्शन और भगवद्गीता के बारह अध्यायों के श्लोकों का सामूहिक पाठ भी किया। वहीं सीनियर टीम ने ‘स्ट्रेंजर…

Read More

गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी)-2026 का राज्य स्तरीय शुभारम्भ मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ देहरादून। रविवार को गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से किया गया। अभियान का शुभारम्भ मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर मिशन निदेशक ने कहा कि भारत पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से पोलियो-मुक्त है, लेकिन पोलियो वायरस के आयात की आशंका को देखते हुए निरंतर…

Read More

देहरादून। उदयन शालिनी फेलोशिप के देहरादून चैप्टर द्वारा शनिवार को द एटलांटिस क्लब, चकराता रोड, देहरादून में “युवा नेतृत्व, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिभावक बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शालिनियों में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी तथा उद्यमिता की भावना को मजबूत करना था, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय सत्र से हुआ। इसके उपरांत अभिभावकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. जी.एस. रावत ने विद्यार्थियों की प्रगति, शिक्षा तथा फेलोशिप की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत…

Read More