विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य पर आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया गुणवत्ता के सेनेटरी नैपकिन पैड और वेंडिंग मशीनें थोपने का गंभीर आरोप लगाया है। मोर्चा का कहना है कि यह कमीशनखोरी का खेल है, जिसमें महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों में मंत्री रेखा आर्य द्वारा जबरन घटिया सेनेटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं। इन पैडों पर ISI/ISSO या किसी अन्य गुणवत्ता…
Author: Antim Doot
देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ‘कारगिल विजय दिवस’ को ’शौर्य दिवस’ के रूप में बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। आगामी 26 जुलाई को मुख्य आयोजन देहरादून के ऐतिहासिक गांधी पार्क में होगा, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और माताओं को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता और तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा ने कलक्ट्रेट में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के…
पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना चिकित्सकीय साक्ष्यों में बिजली का करंट व गर्म लोहे की रॉड से चोट की पुष्टि नहीं हुई, दोनों पक्ष पहले से परिचित थे। देहरादून। कोतवाली पटेल नगर में स्कूटी से टक्कर मारने के बाद हुए विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अंकुर वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद रावत पुत्र स्वर्गीय मुरली धर रावत, निवासी जाखन कैनाल रोड, राजपुर ने 4 जुलाई 2026 को थाना पटेल नगर में लिखित तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात्रि करीब 8…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने राजधानी के भविष्य को आकार देने वाली महत्वपूर्ण देहरादून महायोजना-2041 को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के लिए जनसुनवाई अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को सेक्टर-1 के लिए अजबपुर खुर्द स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित पहले जनसुनवाई शिविर में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 18 व्यक्तियों ने महायोजना के विभिन्न प्रावधानों पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। एमडीडीए अधिकारियों ने सभी बिंदुओं का विस्तार से परीक्षण कर उनका अभिलेखीकरण किया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की रूपरेखा है। तेजी से…
देहरादून, 6 जुलाई 2026। देश की अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता संस्था बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड ने आज चकराता रोड, त्रिराज टॉवर, बल्लूपुर चौक, देहरादून में अपनी प्रीमियम शाखा का भव्य शुभारंभ किया। यह देहरादून में कंपनी की पांचवीं शाखा है, जो ग्राहकों को विश्वस्तरीय वित्तीय एवं बीमा परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराएगी। समारोह के मुख्य अतिथि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप रहे। उन्होंने फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय जागरूकता एवं सही वित्तीय योजना आज प्रत्येक परिवार की आवश्यकता है। उन्होंने बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई…
देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखंड की साइबर क्राइम यूनिट ने बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी STF अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2026 में पूरे राज्य में 52 FIR दर्ज की गईं। मई 2026 में NCMEC (National Center for Missing & Exploited Children) से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगभग एक दर्जन FIR दर्ज हुई थीं। एसटीएफ ने बताया कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों का दुरुपयोग बढ़ रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति है और…
देहरादून। चकराता क्षेत्र में सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कलेथा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में • दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। • कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी सहिया पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन कार संख्या UP15DB 8712 अनियंत्रित…
मेरठ के व्यवसायी ने कंपनी कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए ₹2.20 लाख में रिसॉर्ट बुक कराया, नकली नोटों और शराब की खेप भी बरामद रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामनगर में एक लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 महिलाओं (एक नाबालिग सहित) को मुक्त कराया गया। एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों व विदेश से लाई गई महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब-नशे की…
देहरादून — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल 9 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वेणुगोपाल पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकें करेंगे। कार्यक्रम 9 जुलाई 2026 (गुरुवार): • अपराह्न 12 बजे — प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्यों के साथ बैठक। • अपराह्न 02:00 बजे — प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों…
काशीपुर — एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत टीम ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए काशीपुर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एक ही फर्जी लाइसेंस नंबर पर दो अलग-अलग कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बनाकर दो हथियार खरीदने वाले अभियुक्त को एसटीएफ ने दबोचा। इस प्रकरण की गंभीरता इतनी अधिक है कि अब यह राष्ट्रीय स्तर की जांच का विषय बन गया है। एसटीएफ की कार्रवाई काशीपुर में छापेमारी के दौरान पलविन्दर सिंह (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से…
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मसूरी में ज्ञापन पालिका सभासद पवन थलवाल और पूर्व सभासद ने किया कड़ा विरोध मसूरी – धर्मेंद्र सिंह — विद्युत विभाग द्वारा मसूरी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में पालिका सभासद पवन थलवाल और पूर्व सभासद दर्शन रावत ने आज विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर उप खंड अधिकारी पंकज थपलियाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड नंबर 9 में स्मार्ट मीटर लगाने का कड़ा विरोध किया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि जब पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, तो स्मार्ट मीटर लगाने की कोई…
देहरादून — देहरादून की बेटी रिया थापा को न्याय दिलाने और देश भर के छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देहरादून में मशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने इस जनआंदोलन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे #ChhatronKiGoonj अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह आंदोलन केवल रिया थापा मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में परीक्षा…
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ देहरादून जनपद की ₹219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री की उपलब्धि पर राज्यपाल ने दी बधाई, विकास कार्यों की सराहना की उत्तराखण्ड विकास और निवेश का नया केंद्र बनकर उभरा – राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेशवासियों को…
मास्टर प्लान 2041 को राजभाषा हिंदी में प्रकाशित करने की मांग, अतिक्रमण हटाने के लिए टास्क फोर्स गठन का प्रस्ताव देहरादून: संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के शिष्टमंडल ने आज गढ़वाल आयुक्त एवं MDDA अध्यक्ष आनंद स्वरूप से मुलाकात कर देहरादून के मास्टर प्लान 2041 को राजभाषा हिंदी में प्रकाशित करने की मांग की। शिष्टमंडल ने शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं — ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण, पार्किंग की कमी, प्रदूषण आदि — पर गंभीर चिंता व्यक्त की और विस्तृत सुझाव दिए। आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त उदय सिंह चौहान से सभागार में विस्तृत चर्चा हुई। शिष्टमंडल ने माननीय उच्च न्यायालय के 2018…
देहरादून: ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस लगातार सार्वजनिक स्थानों को ‘मयखाना’ बनने से रोकने के लिए सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में सड़क किनारे, खुले स्थानों और गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 41 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई और भविष्य में ऐसी गतिविधि न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध चालान भी किया गया। एसएसपी दून के निर्देशों पर कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के…
देहरादून: रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 नंबर पुलिया स्थित शराब की दुकान के बाहर देर शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। घटना में दो युवकों के घायल होने के बाद आज सुबह से स्थानीय नागरिकों का हुजूम ठेके के बाहर जमा हो गया। लोगों ने ठेके को तत्काल बंद कराने की मांग करते हुए भारी आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर भारी पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही। जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को संबोधित एक ज्ञापन…
















