काशीपुर — एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत टीम ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए काशीपुर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एक ही फर्जी लाइसेंस नंबर पर दो अलग-अलग कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बनाकर दो हथियार खरीदने वाले अभियुक्त को एसटीएफ ने दबोचा। इस प्रकरण की गंभीरता इतनी अधिक है कि अब यह राष्ट्रीय स्तर की जांच का विषय बन गया है।
एसटीएफ की कार्रवाई
काशीपुर में छापेमारी के दौरान पलविन्दर सिंह (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
बरामदगी:
• 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर)
• 04 जिंदा कारतूस (.30 बोर)
• 01 राइफल (.315 बोर)
• 04 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
अब तक की उपलब्धि (ऑपरेशन प्रहार):
• कुल 13 अभियुक्त गिरफ्तार
• 19 अवैध शस्त्र बरामद
• 358 कारतूस बरामद
• बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस जब्त
एसटीएफ का सख्त संदेश:
फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारक स्वयं अपने हथियार और लाइसेंस के साथ आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा कानून का शिकंजा उनके घर तक पहुंचेगा।




