Author: Antim Doot

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने आज कांग्रेस भवन में “छात्रों की गूँज” विषय पर वीडियो प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा युवाओं एवं छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दिए गए विचारों और वीडियो को कांग्रेसजनों, छात्रों तथा आम नागरिकों ने देखा। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में हो रही देरी, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोके जाने पर 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा लगभग 35 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। घटना का विवरण कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में थाना टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब से आ रहे छोटा हाथी वाहन (संख्या HR-47-H-9508) को रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के व्यवहार को…

Read More

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा टीम ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले अंडों की गुणवत्ता परखी। टीम ने अंडों का आकार व उनमें कीड़े निकलने व सड़े-गले होने पर हैरानी जताई। नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को अंडों की सप्लाई देने वाले ठेकेदार (तथाकथित अथर्व एंटरप्राइजेज) द्वारा इतने छोटे अंडे दिए जाते हैं कि उनको ‘अंडिया’ कहना पड़ रहा है। अंडे फोड़ने पर कई अंडों से बदबू आ रही है, जो कि एक तरह से गर्भवती महिला एवं बच्चों के जीवन से…

Read More

देहरादून, 26 जून 2026: अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ बड़ी जनजागरूकता मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक आदरणीय प्रीतम सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) के नेतृत्व में किया गया। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रीतम सिंह जी ने कहा, “नशा आज कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला बन…

Read More

देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष, शिक्षाविद् ललित जोशी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से स्कूलों, महाविद्यालयों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा अब तक 1500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को युवा संवाद के…

Read More

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली! राज्य निर्माण के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट का सफल निर्यात देहरादून: उत्तराखंड के लिए गौरव की खबर! पिथौरागढ़ जिले की तीन मत्स्य जीवी सहकारी समितियों ने नेपाल को 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात किया है। यह राज्य बनने के बाद उत्तराखंड की मछली का पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात है। मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की सहकारी समितियों द्वारा तैयार की गई इन मछलियों को कोल्ड-चेन…

Read More

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के निर्देशन में गत वर्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ियों और सूटों की गुणवत्ता बेहद खराब है। नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि विभाग द्वारा 29,005 साड़ियां और 35,931 सूट खरीदे गए। इनकी खरीद दर ₹495 प्रति साड़ी और ₹496 प्रति सूट तय की गई, जबकि खुले बाजार में इन्हीं घटिया साड़ी-सूटों की कीमत मात्र ₹250 से ₹300 तक है। “ये साड़ी-सूट गाड़ी साफ करने के…

Read More

रायपुर-रांझावाला मार्ग पर स्कूटी सवार अभियुक्त सोनू गिरफ्तार देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रायपुर-रांझावाला मार्ग पर अभिनंदन वेडिंग पॉइंट के समीप एक संदिग्ध दुपहिया वाहन (UK07-1320) को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग और सफेद प्लास्टिक के कट्टों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी में शामिल हैं: • 24 पव्वे MCD नंबर व्हिस्की • 48 पव्वे रॉयल स्टैग…

Read More

देहरादून रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 60 स्थित बाला जी एंक्लेव (अपर आमवाला) में पिछले लगभग एक माह से जारी गंभीर पेयजल संकट को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पीसीसी सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड जल संस्थान (उत्तर शाखा), दिलाराम कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता श्री संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा और तत्काल समस्या के समाधान की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले एक महीने से नियमित जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए…

Read More

देहरादून/रुद्रपुर, उत्तराखण्ड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राज्य में अवैध हथियारों एवं फर्जी लाइसेंस के रैकेट पर शिकंजा कसते हुए एक बड़े मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। STF की टीम ने बुधवार को रुद्रपुर से सतानन्द शर्मा पुत्र रामाधर शर्मा, निवासी ग्राम अनावा, थाना पुंवाया, जिला शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर बेचने का मुख्य सरगना था। अभियुक्त की अवैध कमाई और आपराधिक इतिहास STF के अनुसार, सतानन्द शर्मा ने फर्जी और कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बनाकर करीब एक करोड़ सत्तर लाख रुपये की अवैध कमाई की। यह धनराशि उसके बैंक खाते में…

Read More

गोवा के अश्वेम स्थित डैलस बीच रिज़ॉर्ट में गोल्डन विन अवार्ड्स सीज़न 2 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दयानंद सोप्टे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर गोल्डन विन अवार्ड्स की टीम विनोद श्रीवास्तव, सारांश शर्मा एवं सव्य कुकरेजा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को प्रशांत देव (प्रेजेंटिंग पार्टनर) एवं अमूल सिंघल (पावर्ड बाय स्पॉन्सर) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक गोअन लोक नृत्य से किया गया, जिसके पश्चात आकर्षक गोअन एवं बॉलीवुड…

Read More

प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत, यात्रा का आनंद लेने की अपील कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने…

Read More

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में लूटपाट का आरोप “ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से लाखों की वसूली, मृतकों से भी लूट” – जन संघर्ष मोर्चा विकासनगर। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, धूलकोट (देहरादून) पर मरीजों के साथ लूटपाट और हैवानियत की गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से जबरन लाखों रुपये वसूल रहा है। जरूरत न होने पर भी मरीजों को ऑपरेशन की ओर धकेला जा रहा है। नेगी ने कहा कि अस्पताल मृत मरीजों से भी दवाइयों,…

Read More

देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून ने 24.95 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल से गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देवभूमि उत्तराखंड को अपराधमुक्त बनाने के मिशन के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। देहरादून निवासी शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात ठगों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए तथा कंपनी…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय महामंत्री एवं तराई मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सोमवार को राज्य केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कर्णप्रयाग एवं नगरासू में हुई घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। बिष्ट ने कहा कि कर्णप्रयाग में कुछ स्थानीय लोगों और सिख निहंगों के बीच शुरू हुई मामूली बोलचाल हिंसक रूप ले लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंडवासी सदियों से अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते आए हैं और उक्रांद कभी भी किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करता। राज्य सरकार पर सवाल उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद जिस तरह की…

Read More

मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने व जन-जन तक पहुंचाने के अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को योग, वेलनेस एवं प्राकृतिक चिकित्सा की राजधानी बनाने के प्रयासों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण {एमडीडीए} द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क…

Read More