‘भाजपा राज में मछलियाँ अंदर, मगरमच्छ बाहर’ – गणेश गोदियाल देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर आयोजित किया जाएगा। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विस्तार से कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रीतम सिंह ने बताया कि चार जोनों में यह सम्मेलन…
Author: Antim Doot
देहरादून। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप राणा ने अपनी ही सरकार की दायित्वधारियों की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए तीखा बयान दिया है। राणा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे प्रदेश में सैकड़ों दायित्वधारियों की नियुक्ति अनावश्यक है और यह राज्य की सीमित संसाधनों पर बोझ है। वीडियो में राणा ने पूछा, “मैं रोज देख रहा हूं कि फलां व्यक्ति को दायित्व, फलां व्यक्ति को दायित्व। आखिर उत्तराखंड प्रदेश में दायित्वधारियों की इतनी आवश्यकता क्या है? यह तो छोटा सा ऊपर से दुनिया भर के दायित्वधारी हो गए हैं।” राणा के मुख्य सवाल राणा…
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है। तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध गंभीर लापरवाही के आरोप में दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों और भूमि विक्रेताओं पर भी अभियोग दर्ज करने को मंजूरी दे दी है। बतादें कि सतर्कता विभाग की विस्तृत जांच में आपराधिक षड्यंत्र और…
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही केक काटकर उनके जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधरोपण करते हुए वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी का संबोधन इस अवसर पर महानगर कांग्रेस…
देहरादून। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) बंशीधर तिवारी ने बुधवार को कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट की बैठक में गौ-वंश नस्ल सुधार, चारधाम यात्रा में उपयोग होने वाले घोड़े-खच्चरों के बीमा, राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण लाभ और अन्य विकासपरक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के प्रमुख फैसले: 1. गौ-वंशीय पशुओं में नस्ल सुधार की पायलट परियोजना दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और उच्च आनुवंशिक पशुओं के शीघ्र उत्पादन के लिए भ्रूण प्रत्यारोपण (Embryo Transfer) आधारित पायलट परियोजना को स्वीकृति। पशुपालन विभाग इस योजना को लागू करेगा। 2. चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों का बीमा केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्रा…
गोपनीय सूचना पर गदरपुर निवासी मो. सलाउद्दीन को दबोचा मोबाइल जांच में जिहादी समूह, चैट्स एवं राष्ट्रविरोधी सामग्री बरामद पिस्तौल, डेटोनेटर, AK-47 कारतूस भी जब्त अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी नेटवर्क की संभावना, जांच तेज गदरपुर (उधम सिंह नगर)। एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मालिक (निवासी मजरासीला, गदरपुर) को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था। बरामदगी देर रात्रि की…
देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों और आगे बढ़ने की चाह हो, तो हर मंज़िल आसान लगने लगती है। इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने, जिन्होंने अपनी कला को केवल शौक तक सीमित न रखकर उसे एक सफल उद्यम में बदलने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए हैं। मानसी की उद्यमिता यात्रा वर्ष 2024 में उस समय शुरू हुई जब उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास…
मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी की पूर्व चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने सोमवार 27 अप्रैल को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। देहरादून में शायद यह पहला मौका है जब भीषण गर्मी की चेतावनी के बाद एहतियातन स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने फेल विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इन परीक्षाओं के लिए पूरे साल के भीतर तीन मौके दिए जाएंगे। इस वर्ष हाईस्कूल में 8610 और इंटरमीडिएट में 14,953 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। ऐसे में बोर्ड का यह फैसला हजारों छात्रों के लिए राहत लेकर…
उत्तराखंड बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे शनिवार सुबह 10 बजे रामनगर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में घोषित किए गए। रामनगर । उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती द्वारा रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित किया गया। ये हैं टॉपर हाईस्कूल में एनपी इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है। 12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर…
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल दर्शन प्रक्रिया सरल हुई है, बल्कि मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन भी प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग…
भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में आज गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने पूर्णता प्राप्त कर ली। बुधवार सुबह पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तेल कलश यात्रा और देव डोलियां धाम के लिए रवाना हुईं। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों पर स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा का स्वागत किया। कुबेरजी के विग्रह को बामणी गांव स्थित नंदा देवी मंदिर और उद्धवजी के विग्रह को रावल निवास पर रात्रि भोग लगाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष…
देहरादून : देहरादून से खेल और शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है…उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है…जहां उन्हें कम उम्र से ही प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून सहित प्रदेश के अन्य स्पोर्ट्स कॉलेजों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, तैराकी समेत कई खेलों की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं पिथौरागढ़ और चंपावत के स्पोर्ट्स कॉलेजों में भी विशेष खेल सुविधाएं उपलब्ध…
देहरादून में निजी स्कूलों की मनमानी फीस से जहां अभिभावक परेशान हैं। वहीं कांग्रेस भी अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर मंत्री के आवास का किया घेराव महिला कांग्रेस ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस लेने के मामले में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के…
देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित ABDM-Uttarakhand कार्यशाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “नए भारत की नई उड़ान” के तहत शुरू किया गया Ayushman Bharat Digital Mission आज देश में डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बन चुका है। यह मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में ABDM के अंतर्गत अब तक 50 करोड़ से अधिक ABHA ID…
रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही रिजल्ट की तैयारी तेज हो जाएगी और जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके। कॉपियों की जांच प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी और राज्य भर के 29 केंद्रों पर चल रही थी। अधिकांश केंद्रों पर…
















