कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में गोदी मीडिया द्वारा लगातार एक तरफा नैरेटिव फैलाए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी पिछड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गोदी मीडिया की पहुंच कम होने के कारण वहाँ कांग्रेस अभी भी मजबूती के साथ मौजूद है।
गोदियाल ने कहा,
“हम अब उनके चाल को अच्छी तरह समझ गए हैं। गोदी मीडिया के माध्यम से सरकार जो एजेंडा चला रही है, उसे हम भलीभांति समझ चुके हैं। शहरी इलाकों में मीडिया के प्रभाव के चलते आम जनता तक सच्चाई नहीं पहुंच पा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र अभी भी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अब इस स्थिति को बदलने के लिए रणनीति बना रही है और ग्रामीण स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने पर जोर देगी। गोदियाल का बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर सभी दलों में सरगर्मी दिख रही है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि ग्रामीण जनता सरकार की नीतियों और एजेंडे को समझ रही है और आने वाले समय में इसका असर दिखेगा।




