देहरादून, 12 जुलाई 2026। कुम्हार समुदाय की समस्याओं के समाधान और माटी कला की संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को चकराता रोड स्थित शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित कुम्हार भाइयों ने सर्वसहमति से कुम्हार संघर्ष समिति, देहरादून, उत्तराखंड का गठन किया। समिति के अध्यक्ष पद के लिए नगर निगम के पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर स्वीकार कर लिया। इस प्रकार श्री सचिन गुप्ता को सर्वसहमति से समिति का अध्यक्ष चुना गया।
नई जिम्मेदारी पर बोले सचिन गुप्ता
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए सचिन गुप्ता ने सभी कुम्हार भाइयों को आश्वासन दिया कि वे समुदाय से जुड़ी हर समस्या को सभी के साथ मिलकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि माटी कला की प्राचीन परंपरा को बचाने और मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर विनोद कुमार प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, गंगा शरण प्रजापति, वैभव कुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, श्रीमती कुसुम प्रजापति, उदल राम प्रजापति, बबलू प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति, आनंद कुमार प्रजापति, बांकेलाल प्रजापति, दिनेश प्रजापति, लल्लूराम प्रजापति, गौरव प्रजापति, मनीष कुमार प्रजापति, मीनाक्षी प्रजापति, पवन कुमार, मयंक प्रजापति, रमेश कुमार सहित अनेक कुम्हार भाई उपस्थित रहे।




