Author: Antim Doot

बागेश्वर। जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। मृतक दयानंद टम्टा, पुत्र स्वर्गीय गिरीश प्रसाद टम्टा, तहसील रोड बागेश्वर के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उसी विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए नवल किशोर सोराड़ी, निवासी लमगड़ा (अल्मोड़ा), ने कथित रूप से पीछे से उन…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” महारैली युवाओं के आक्रोश, उम्मीद और बदलाव के संकल्प का मंच बन गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन से पहले और उनके मंच पर पहुंचने के दौरान युवा जोश और नारों से गूंज उठा। हजारों छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों ने पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। सभा स्थल पर “पेपर लीक बंद करो”, “रोजगार हमारा अधिकार है”, “युवा जागा है, देश बदलेगा”, “मेहनत का सम्मान करो” और “नौकरी नहीं, तो जवाब दो” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। युवाओं ने हाथों…

Read More

रामनगर। शुक्रवार दोपहर रामनगर क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दवाई लेकर घर लौट रहे 41 वर्षीय ग्रामीण की निजी स्कूल बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बस चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम नई बस्ती लालढांग निवासी 41 वर्षीय हरकेश सिंह सैनी शुक्रवार दोपहर दवाई लेने के लिए हिम्मतपुर ब्लॉक गए थे।…

Read More

देहरादून, 17 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा शनिवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा। प्रशासन ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों, गधेरों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनोन्मुखी और व्यावहारिक बनाने के लिए चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के नवें दिन शुक्रवार को देहरादून के बिधौली, प्रेमनगर स्थित UPES (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज) स्थित सैक्टर 9 में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राजधानी के भविष्य के विकास को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। शहर के विकास मॉडल पर खुलकर हुई चर्चा जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और भू-स्वामियों ने देहरादून में बढ़ते शहरी दबाव और…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री उत्तराखंड को रेलवे अवसंरचना के लिए रिकॉर्ड रेल बजट और बड़ी परियोजनाओं का मिल रहा लाभ हर्रावाला रेलवे स्टेशन दून घाटी की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं का बना उत्कृष्ट संगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन…

Read More

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत आज लाल कुआं में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में अनेक विभागों के स्टाल लगाए गए थे तथा फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा था। शिविर का शुभारंभ करते हुए सांसद अजय भट्ट विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचे तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे इसके लिए जन-जन के द्वार जन जन की सरकार पहल बेहद कामयाब हो रही है। इस दौरान फरियादियों ने लो वोल्टेज सिंचाई सड़क समेत अनेक…

Read More

बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को बद्रीनाथ मंदिर में चंदे की चोरी के कथित मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज में 22, 25 और 29 जून को गणना कक्ष से नकदी चुराते हुए देखा गया था बद्रीनाथ में एसआईटी द्वारा चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने शुक्रवार को दोपहर 2:59 बजे गिरफ्तार किया 30 जून को सेवानिवृत हुए थे मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तारी की पुष्टि बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने की पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को कल न्यायालय के…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों तथा अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार से संबंधित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने हेतु विशेष अनुदान स्वीकृत किया जाएगा एवं सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक समर्पित सेल की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए है। जहां कांग्रेस के नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वो सड़क मार्ग से देहरादून रवाना होंगे। जिसके बाद वो दिवगंत नेता के घर पहुंचेगे। उसके बाद आज शाम पांच बजे बन्नू स्कूल ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। दिवंगत कांग्रेस नेता के घर जाएंगे राहुल गांधी बताते चलें कि बीते दिन गुरुवार को लोहे का पिलर गिरने से एक वरिष्ट कांग्रेस नेता की मौत हो गई थी। इसी को देखते…

Read More

हरिद्वार। धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त लग्जरी एंडेवर कार, आईफोन और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी “AGHORA” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित कर देशभर के लोगों को तंत्र-मंत्र और…

Read More

हल्द्वानी। चोरगलिया रोड–गोला पुल लिंक मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य और अधूरी सुरक्षा दीवार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग को बाढ़ सुरक्षा कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गोला पुल पर लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा जाल (नेट) लगाने की दिशा में भी पहल शुरू कर दी गई है। बीते वर्ष मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए चोरगलिया रोड रेलवे फाटक से गोला पुल को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश…

Read More

रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का शुभारम्भ – रेल मंत्रालय ने रामनगर एवं देहरादून के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को दी मंजूरी – नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद एवं बिजनौर के यात्रियों को मिलेगा लाभ – पर्यटन, तीर्थाटन, शिक्षा, व्यापार एवं स्थानीय आवागमन को मिलेगा बढ़ावा उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र के रामनगर को देहरादून से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 15310/15309 रामनगर–देहरादून–रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग तथा सांसद श्री अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों को ध्यान में…

Read More

देहरादून। पश्चिमी दून का हर्रावाला रेलवे स्टेशन अब सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि शहर के विकास की नई पहचान बनेगा। वर्षों तक सीमित सुविधाओं और उपेक्षा झेलने वाला यह स्टेशन अब पूरी तरह आधुनिक रूप में तैयार है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए व्यापक कायाकल्प के बाद शुक्रवार को इसका लोकार्पण होगा। यह बदलाव केवल स्टेशन भवन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे इलाके की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। महत्वपूर्ण पड़ाव दून के तेजी से फैलते दायरे में हर्रावाला की अहमियत पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है। डोईवाला,…

Read More

नोटिस आए तो घबराएं नहीं, बीएलओ के माध्यम से भी होगा काम आसान देहरादून। प्रदेश के जिन 19 लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग नोटिस जारी करेगा, उनके पास इससे निपटने का आसान तरीका भी है। ऐसे मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क करें। बीएलओ उनकी रिपोर्ट ईआरओ को देंगे, जिस आधार पर उनका नोटिस खारिज हो सकता है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में जो विसंगतियां आईं हैं, उन्हें दूर करने के लिए नोटिस की प्रक्रिया हो रही है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से मतदाताओं के पास नोटिस पहुंचने शुरू हो…

Read More

रुद्रप्रयाग के फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के पास एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। SDRF, NDRF और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कठिन…

Read More