Author: Antim Doot

पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है। बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) की डोली यात्रा के 18 जुलाई 2026 को जनपद आगमन पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर यमुना गंगा के मध्य सिलक्यारा सुरंग के ठीक ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले आज 21 जुलाई मंगलवार को भारी संख्या में बेरोजगारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया. इससे पहले सभी बेरोजगार परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए उसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए जैसे ही सचिवालय की ओर बड़े, तभी पहले से ही मौजूद पुलिस ने सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इससे नाराज बेरोजगार सड़क में ही धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बेरोजगारों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में एई और जेई की भर्ती शीघ्र जारी करने, लंबित…

Read More

देहरादून। परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आहत युवाओं का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। लालचंद शर्मा ने कहा कि देश का युवा मेहनत और ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन बार-बार पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के…

Read More

उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों में 180 और विद्यालयों में 220 दिन कक्षाएं अनिवार्य होंगी। देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के लिए विश्वविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों में न्यूनतम 180 दिन एवं प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन कक्षाओं का संचालन अनिवार्य किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को सभी प्रविधान समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। रोजगारोन्मुख शिक्षा पाठ्यक्रमों पर जोर गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए पाठ्यक्रमों का उन्नयन, क्रेडिट…

Read More

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया. ऊंचा पुल क्षेत्र में नालियों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया और नालियों की सफाई शुरू कराई गई. प्रशासन का कहना है कि जहां भी जल निकासी में अतिक्रमण बाधा बनेगा, वहां सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कहा कि अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी. हल्द्वानी में बारिश के साथ ही कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है. जिला प्रशासन के निरीक्षण में यह…

Read More

मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज वर्षा का सिलसिला जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण 70 से अधिक सड़कें बाधित हैं, जबकि निचले इलाकों में उफनती नदियों और बरसाती नालों से भू-कटाव तेज हो गया है। यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क दरकने से आवाजाही ठप हो गई…

Read More

बागेश्वर। जिले के कपकोट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी मां के साथ शिवालय गया सात वर्षीय मासूम सरयू नदी से पानी भरने के दौरान अचानक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें बच्चे की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ सोमवार को शिवालय गया था। बताया जा रहा है कि नदी से पानी भरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरयू नदी के तेज बहाव में जा गिरा। बच्चे को नदी में…

Read More

देहरादून, 20 जुलाई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रदेश के सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने सभी सरकारी विश्वविद्यालयों से आगामी पांच वर्षों का स्पष्ट विकास रोडमैप तैयार करने को कहा। वहीं, सीएस ने विश्वविद्यालयों को एनएएसी और एनआईआरएफ में बेहतर…

Read More

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटी गई शत-प्रतिशत सम्पत्ति को किया बरामद देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी बनकर एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को गढ़वाली कॉलोनी, रायपुर निवासी गीता काला…

Read More

कल 21 जुलाई को सेक्टर-12 के नागरिक रखेंगे अपनी राय, चंद्रबनी रोड वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट में होगी अगली जनसुनवाई देहरादून को वर्ष 2041 तक एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहा जनसंवाद अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से देहरादून महायोजना-2041 के तहत सोमवार को अभियान के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक कॉलेज, सुद्धोवाला में आयोजित की गई। जनसुनवाई में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और राजधानी के भविष्य…

Read More

रुद्रप्रयाग। थाना अगस्त्यमुनि में शराब तस्करी और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में फंसे महेंद्र कुमार (पुलिस लाइन रुद्रप्रयाग) को न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार ने 20 जुलाई 2026 को दिए गए विस्तृत आदेश में अभियुक्त को BNS की धारा 126(2), 221, 223 में सबूतों के अभाव में दोष मुक्त किया लेकिन 263 (क) में आरोपी पाया । दोषसिद्ध को अपराध धारा 263 (क) भारतीय न्याय संहिता,2023 में कारावास की सजा दण्डादेश पारित ना करते हुए धारा चार अपराधी परिवीक्षा अधिनियम,1958 के तहत सदाचरण की परिवीक्षा का लाभ करते हुए…

Read More

नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी के संबंध में की गई निविदा की जांच हेतु कमेटी गठित जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए 2 सप्ताह में जाँच रिपोर्ट पूर्ण कर निष्कर्षों के साथ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश नैनीताल: जिलाधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि विभिन्न सूचना स्रोतों से ज्ञात कराया गया है कि नगर पालिका परिषद्, नैनीताल द्वारा लेक ब्रिज चुंगी के सम्बन्ध में की गई निविदा का जनमानस द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त के मद्देनजर जनभावनाओं और विरोध प्रदर्शनों का संज्ञान लेते हुए प्रकरण में निष्पक्ष जाँच किये जाने…

Read More

देहरादून: शहर के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में स्वास्तिक कैफे के बाहर एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा फायरिंग की गई. घटना 19 जुलाई सुबह की है. घटना के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के झबरेड़ा निवासी सन्नी ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कर बताया कि 19 जुलाई की सुबह उसे उसके दोस्त शुभम का फोन आया. जिसने उसे दोपहर करीब 3:15 बजे आपस में हुए मनमुटाव को…

Read More

देहरादून : आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप यात्रा मार्ग पर व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कांवड़ियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों एवं चिन्हित चेक पोस्टों पर विशेष स्वास्थ्य निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी स्थानों पर स्वास्थ्य…

Read More

देहरादून। बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण में कांग्रेस ने एक बार फिर बड़े खुलासे किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र चौहान के कबूलनामे से पूरा तंत्र हिल गया है। गोदियाल ने दावा किया कि आरोपी चौहान को सारे आदेश प्रमोद नौटियाल से मिलते थे और नौटियाल को सीधे BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आदेश देते थे। उन्होंने कहा, “यह चोरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि ऊपर से संचालित संगठित भ्रष्टाचार है।” हेमंत द्विवेदी पर सीधा हमला गोदियाल ने पुरजोर मांग की कि नैतिकता के आधार पर हेमंत…

Read More

वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण: महाराज प्रदेश में वन भूमि के कारण लम्बित सड़कों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में लोनिवि मंत्री ने कसे अधिकारियों के पेंच देहरादून। राज्य में वन भूमि स्थानांतरण प्रकरणों के कारण लोक निर्माण विभाग के वृत्तों में लंबित विभिन्न सड़कों के जितने भी मामले हैं उनका ससमय निस्तारण किया जाये। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग के सभागार में लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कही। उन्होंने…

Read More