देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के साथ ही वन्य जीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन्यजीव गलियारों के संरक्षण तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में…
Author: Antim Doot
देहरादून, 24 जुलाई 2026: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखंड ने साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नौकरी और आसान लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनका OLX फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों में उपयोग करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF अजय सिंह के निर्देशन में Financial Fraud Unit की टीम ने I4C/NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गहन विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान इंडसइंड बैंक के एक संदिग्ध खाते…
देहरादून, 24 जुलाई 2026: कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र के किशननगर चौक पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन भी किया। इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक…
हल्द्वानी/बागेश्वर: सतर्कता अधिष्ठान ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर किया है। परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद बागेश्वर में सोलर प्लांटों की जे.आई.आर. (Joint Inspection Report) संबंधी उनकी चार फाइलें लंबित पड़ी हैं। परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल द्वारा प्रति फाइल 10-15 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं थे और भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाना चाहते थे। शिकायत की प्रारंभिक जांच…
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र, रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 से 28 अगस्त तक सोमनाथ ग्राउंड में किया जाएगा। भर्ती विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगी। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, 17 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों के रिलेशन अभ्यर्थी शामिल होंगे। 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 21 अगस्त को अग्निवीर ट्रेड्समैन, म्यूजिशियन और क्लर्क पदों के लिए सभी राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। वहीं…
कांवड़ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 5 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली-शामली डीएमयू और दिल्ली-सहारनपुर मेमू का हरिद्वार तक विस्तार किया गया है, जबकि 16 ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में भी बदलाव रहेगा। हरिद्वार: कांवड़ मेला 2026 के दौरान हरिद्वार आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। इस बार मेले में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुल पांच विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इनमें तीन अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जबकि दिल्ली-शामली डीएमयू और दिल्ली-सहारनपुर मेमू का संचालन…
खटीमा (उत्तराखंड): लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को नई ऊर्जा देते हुए खटीमा के ग्राम खेलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण साबित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज शाही ने कहा, “प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,…
उत्तराखंड में 24 जुलाई को मौसम विभाग ने देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना है। देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 24 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई…
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends, नई दिल्ली। लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने करीब 26 दिनों तक चली अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल और भरोसा मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान किया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में केंद्र सरकार की…
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा की. जिसका उत्तराखंड भाजपा ने जोरदार स्वागत किया है. गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा केंद्र सरकार की प्राथमिकता देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना है. उन्होंने कहा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. खजान दास ने कहा पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था प्रभावी साबित होगी. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस…
भाजपा सरकार का पुतला दहन देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल महानगर देहरादून द्वारा आज महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला के नेतृत्व में द्रोण चौक पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज तथा देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल के आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना के विरोध में किया गया। नेताओं के बयान महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला ने कहा कि आज…
देहरादून। उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा में प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते प्रश्न छात्रों तक पहुंचाने के आरोप में देहरादून पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। मामले में विश्वविद्यालय की शिकायत पर प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल ने प्रेमनगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि 8 जुलाई 2026 को आयोजित सम-सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। ई-मेल में आरोप लगाया गया कि 3 जुलाई 2026 को…
देहरादून, 23 जुलाई। रायवाला पुलिस ने गौमांस तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 किलोग्राम अवैध गौमांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजनौर से गौमांस लेकर देहरादून के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वैन को भी सीज कर दिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाली फार्म तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वैन को रोकने का प्रयास किया। चालक पुलिस को चकमा देकर छिद्दरवाला की ओर भाग निकला, लेकिन…
चकराता में ‘विकसित भारत – जी राम जी (ग्रामीण)’ विषय पर केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का हुआ समापन समापन समारोह में कैंट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाषण, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग दूसरे दिन जौनसार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में भी दिखाई प्रतिभा चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियों एवं सूचना स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून…
चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन एनजीटी आदेश के संदर्भ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर तोड़फोड़ पर तत्काल रोक लगाने की मांग देहरादून/चकराता। पूर्व मंत्री एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश के संदर्भ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर हो रही अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय, बरातघर, शौचालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रस्तावित तोड़फोड़ पर रोक लगाने, स्थल का पुनः निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष…
सागर रघुवंशी बने शिवसेना उत्तराखण्ड के नए प्रदेश अध्यक्ष नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य देहरादून। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख एकनाथ शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम में सागर रघुवंशी को शिवसेना (मुख्य संगठन) उत्तराखण्ड का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने कहा कि उत्तराखण्ड में शिवसेना के संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय…















