सागर रघुवंशी बने शिवसेना उत्तराखण्ड के नए प्रदेश अध्यक्ष
नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य
देहरादून। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख एकनाथ शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम में सागर रघुवंशी को शिवसेना (मुख्य संगठन) उत्तराखण्ड का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने कहा कि उत्तराखण्ड में शिवसेना के संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का परिचय
सागर रघुवंशी पूर्व में युवा सेना उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रमुख एवं शिवसेना के सह-कार्यवाहक प्रमुख रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान के माध्यम से हजारों युवाओं को शिवसेना से जोड़ा गया। संगठन विस्तार और जनसंपर्क में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नई प्रदेश कार्यकारिणी
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। प्रमुख पदाधिकारी निम्न हैं:
• प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष : मनोज सरीन
• प्रदेश प्रवक्ता : संजीव मैठाणी
• प्रदेश महासचिव : सुमित चौधरी, प्रकाश भट्ट
• प्रदेश महामंत्री : दीपक चौहान
• प्रदेश मुख्य सचिव : इंद्रेश गुप्ता
• प्रदेश प्रचारक : शिवम कुमार
प्रदेश सचिव : सुनील सेनी, रोहित सेनी, संजय कन्नौजिया, रितिबल शर्मा, गौरव ठाकुर, राज वर्मा, अभिनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनवर सिंह, विकास शर्मा, राजू।
प्रदेश सह-सचिव : आनंद, कुलदीप, विकास राजपूत, अनिल वर्मा, रवि दिवाकर, राधे दिवाकर, अनिल रघुवंशी, हंसराज रघुवंशी, रमेश चंद, विनय भट्ट, चेतन पांडे।
मंडल एवं जिला पदाधिकारी:
• कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष : पुरान भट्ट
• गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष : योगेश भट्ट
• देहरादून महानगर अध्यक्ष : मंजीत भट्ट
• जिला अध्यक्ष : मुनिश चौहान (देहरादून), अरुण कश्यप (ऊधम सिंह नगर), रजत जोशी (पिथौरागढ़)
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आए पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े 1000 से अधिक लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।
नवनियुक्त अध्यक्ष का संकल्प
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा,
“शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक बूथ, वार्ड, नगर और जिले तक शिवसेना का मजबूत संगठन खड़ा करना है। शिवसेना की राष्ट्रवादी एवं जनहितकारी विचारधारा को घर-घर पहुंचाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई टीम का स्वागत करते हुए संगठन को उत्तराखण्ड में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।




