हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार दोपहर वल्दियाखान क्षेत्र में एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्थिति को देखते ही तत्काल मौके पर मोर्चा संभाला। उन्होंने वहीं से जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सड़क पर गिरे पेड़ को तुरंत हटाने और यातायात जल्द से जल्द सुचारु कराने के निर्देश दिए। मार्ग बंद होने से कई यात्री सड़क पर फंस गए। कुमाऊं आयुक्त ने…
Author: Antim Doot
देहरादून। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार को लेकर 13 अगस्त को होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक अहम रहने वाली है। बैठक में दून के विभिन्न रूटों पर चल रहे टाटा मैजिक वाहनों के रूट विस्तार से लेकर भोगपुर के लिए नई सिटी बस सेवा शुरू करने तक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। इन फैसलों का सीधा असर शहर के हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। 13 अगस्त को होगा फैसला आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बैठक का एजेंडा तैयार कर लिया है। बैठक 13 अगस्त को दोपहर तीन बजे सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार…
देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 11 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और पुलिस से बचने के लिए चोरी किए गए वाहनों को जंगल में छिपा देता था। रायपुर में दर्ज मुकदमों से शुरू हुई जांच थाना रायपुर में 31 जुलाई 2026 को सुंदरवाला निवासी अजय…
रामनगर में छात्रा का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म रामनगर। शहर में कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रामनगर निवासी महिला ने 25 जुलाई को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। 24 जुलाई को वह अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। तभी श्मशानघाट रोड निवासी सोनू उर्फ…
देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा साइबर हमला सामने आया। सीएम रिलीफ फंड समेत राज्य सरकार के 10 विभागों की वेबसाइटें मालवेयर अटैक की चपेट में आ गईं। हमले के बाद कई वेबसाइटों को एहतियातन बंद करना पड़ा, जिससे आईटीडीए (ITDA) में हड़कंप मच गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बैकअप की मदद से अधिकांश वेबसाइटों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया, हालांकि खबर लिखे जाने तक सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी। आईटीडीए की साइबर सुरक्षा टीम ने संदिग्ध मालवेयर का पता चलते ही प्रभावित वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद…
देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे और वाहनों में शराब पी रहे 30 लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 1 अगस्त…
देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए राजपुर रोड की ओर से आ रहा था और अकेता होटल के सामने सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात सूचना मिली कि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने…
अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा मलिक को उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विभाग का चुनाव प्रचार प्रभारी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद की ओर से जारी पत्र में एडवोकेट मुजतबा मलिक को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्हें प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने तथा ओबीसी वर्ग को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट करने का कार्य सौंपा गया है। एडवोकेट मुजतबा…
अक्टूबर 1975 से पूर्व खरीदी गई भूमि सीलिंग से मुक्त, फिर भी तहसील प्रशासन ने खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई; सरकार को हो रही राजस्व की हानि विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि जनपद देहरादून के एनफील्ड ग्रांट, जमनीपुर, एटनबाग, ईस्ट होप टाउन, बदामावाला, अंबाडी, रायपुर, जीवनगढ़, कंडोली, कांवली, हरबंस वाला, मोहकमपुर खुर्द, बंजारा वाला माफी, आर्केडिया ग्रांट, मलूका वाला, मिट्ठी बहेड़ी, लाडपुर, नत्थनपुर आदि क्षेत्रों में चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर भवन स्वामियों और काश्तकारों का जिला प्रशासन के माध्यम से…
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश देहरादून 01 अगस्त, 2026 राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति आशियाना’ परिसर में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 132 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा…
गोविंद नगर लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भव्य शुभारंभ, नवंबर तक पुराने कूड़े का होगा पूर्ण निस्तारण ऋषिकेश, 01 अगस्त 2026। स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल ऋषिकेश के निर्माण की दिशा में नगर निगम ऋषिकेश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसी क्रम में आज गोविंद नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड परिसर में स्थापित लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का विधिवत लोकार्पण एवं शुभारंभ स्थानीय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल तथा नगर निगम ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में नगर निगम का समस्त ठोस अपशिष्ट गोविंद नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड…
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों और सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में “समाधान दिवस” आयोजित किया जाएगा, जहां आम नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का दावा है कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने…
सीआईएमएस कॉलेज में गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ेगा सीआईएमएस कॉलेज, चेयरमैन ललित जोशी ने बताया गौरवपूर्ण क्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त से शुरू किए जा रहे “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत उत्तराखंड में भी जनजागरूकता गतिविधियों का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में देहरादून के कुंआवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज में युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) तथा सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता…
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है: डॉ पंकज कुमार पांडेय, आईएएस, सचिव, उत्तराखंड शासन डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने 31 स्कूलों के टॉपर्स बच्चों को किया सम्मानित छठे टॉपर्स कॉन्क्लेव में जुटे टॉप 31 स्कूलों के टॉपर्स यूकॉस्ट, डीआईटी यूनिवर्सिटी एवं दिव्य हिमगिरि ने किया टॉपर्स कॉन्क्लेव का आयोजन देहरादून के आईसीएसई एवं सीबीएसई स्कूल के टॉपर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है। उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ.…
गुरुकुल कांगड़ी केवल शिक्षण संस्थान नहीं, राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र : मुख्यमंत्री स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रहे नए अवसर बैंक ऋण प्रक्रिया होगी सरल, कैंप लगाकर युवाओं की समस्याओं का होगा समाधान हरिद्वार 01अगस्त, 2026 गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है।…
देहरादून। उत्तराखंड पैरावेट संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को पशुपालन निदेशालय परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही संगठन ने 1 अगस्त से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू करने की घोषणा करते हुए पशुपालन निदेशक डॉ. उदय शंकर आर्य एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी राकेश नेगी को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के पैरावेट कर्मी वर्षों से पशुपालन विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें उनके कार्य के अनुरूप मानदेय और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही…
















