पात्र गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का हक दिलाने को मोर्चा ने भरी हुंकार
नौकरीपेशा और दो-तीन मंजिला मकान वाले भी सूची में शामिल
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील परिसर का घेराव कर प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने वास्तविक पात्र गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिलाने, चयन सूची की गहन जांच कराने और तहसील स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी, देहरादून को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा।
उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए सूची की जांच कराने और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि विकासनगर ब्लॉक की चयन सूची में कई पात्र लोगों के नाम काट दिए गए हैं, जबकि सरकारी नौकरीपेशा व्यक्ति, उनके परिजन तथा दो-तीन मंजिला मकान वाले लोग सूची में शामिल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सूत्रों के अनुसार साधन संपन्न कुछ लोगों ने अपने वास्तविक भवनों को छिपाकर पुराने टीन शेड, गौशालाएं और खंडहर दिखाकर योजना का लाभ लेने की कोशिश की है। यह सरकारी धन के दुरुपयोग जैसा है। उन्होंने पूरी सूची की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पात्र गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए।
घेराव में आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, के.सी. चंदेल, आर.पी. भट्ट, अकरम सलमानी, टीकाराम उनियाल, भजन सिंह नेगी, महेंद्र सिंघल, हाजी असद, विनोद रावत, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सलीम खान, इदरीश, सुरेशानंद बेलवाल, महेंद्र भंडारी, मुमताज, अनिल गौड, कारी शहजाद, प्रमोद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, पी.के. गोस्वामी, सोमपाल, वाहिद कुरैशी, मुकेश पसपोला, मीडिया प्रभारी अतुल हांडा, विनय सजवान, सफीक पांडे, जसकीरत सिंह, नाजिर, नाहिद, विपिन भारद्वाज, मनीष नेगी, श्याम सिंह, परवेज, ऋषि पाल, जीशान, नरेश ठाकुर, परवीन, गुरुचरण सिंह, चौ. मामराज, साहिल, क्रिस्टीना, रजनीश शर्मा, जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, संजय पटेल, इशरत, सुनील कुमार आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




