देहरादून, 05 अगस्त 2026। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को प्रदेश में संचालित वाह्य सहायतित (Externally Aided Projects-EAP) परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हो चुकी, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी सभी परियोजनाओं की क्लोजर रिपोर्ट संबंधित फंडिंग एजेंसी, आर्थिक कार्य विभाग (DEA), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार तथा संबंधित केंद्रीय विभागों को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। उन्होंने कहा कि धीमी गति से चल…
Author: Antim Doot
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में होगा आयोजन, कई प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून, 05 अगस्त 2026। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 11 अगस्त 2026 को प्रातः 9:30 बजे कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 4 अगस्त 2026 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में…
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई; बाइक सीज, लाइटर बरामद देहरादून। सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। राजपुर रोड पर मोटरसाइकिल पर पीछे कमर में पिस्टलनुमा गैस लाइटर लगाकर चलते हुए बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल संख्या यूके-08-एबी-2380 पर सवार युवक को राजपुर रोड पर घूमते हुए दिखाया गया था, जिससे आमजन में भय की भावना फैली। एसएसपी देहरादून ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना राजपुर के थानाध्यक्ष को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।…
रामलीला मैदान में परिवर्तन जनसभा का आयोजन; कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस पर निशाना साधा देहरादून कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस इसे ‘परिवर्तन जनसभा’ बता रही है, जबकि सत्ताधारी भाजपा इसे चुनावी दिखावा और पॉलिटिकल टूरिज्म करार दे रही है। कांग्रेस के अनुसार 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी के हालिया देहरादून दौरे के बाद पार्टी अब कुमाऊं मंडल में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को…
देहरादून। भाजपा के आंतरिक सर्वे में 32 विधायकों की परफॉर्मेंस खराब बताए जाने की खबर छपने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गोदियाल ने कहा कि सरकार लोगों की नाराजगी का ठीकरा विधायकों पर फोड़ रही है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “बुखार में पेट दर्द की दवा दे रही है।”कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि जनता की असली नाराजगी सरकार से है, न कि सिर्फ विधायकों से। उन्होंने आगे कहा कि जब पूरी सरकार का सर्वे आएगा, तब भाजपा को खुद पता चल जाएगा कि सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि पूरी…
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने उत्तराखंड की पॉलीहाउस योजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि Draithwet & Company को लगभग 112 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर बड़ी संख्या में पॉलीहाउस या तो अधूरे थे या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। माहरा का सवाल है कि यदि कार्य पूरा नहीं हुआ था, तो बिना पर्याप्त भौतिक सत्यापन, तकनीकी निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण के इतनी बड़ी राशि आखिर किस आधार पर जारी की गई? मामला सामने आने के बाद कंपनी से लगभग 38…
देहरादून। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास मंगलवार देर शाम एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों से घिर गया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार रोक दी और बाहर निकल गया। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से…
उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पांच मंदिरों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 3.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 72.67 लाख में से प्रथम किस्त के रूप में 43.60 लाख की स्वीकृति दी है। विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ की राशि मंजूर इसके अलावा, विकासखंड दुगड्डा के महाब गढ़ मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.69 करोड़ की स्वीकृति में से 1.02 करोड़ की…
देहरादून नगर निगम मानसून के बाद रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र में चिहि्नत 324 मकानों को ध्वस्त करेगा। प्रभावित परिवारों को एमडीडीए के फ्लैट आवंटित किए गए हैं, लेकिन कुछ अभी भी स्थानांतरित होने को तैयार नहीं हैं। देहरादून। देहरादून नगर निगम मानसून समाप्त होने के बाद रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र में चिहि्नत 324 मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा। निगम प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के किफायती आवासीय फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन कई परिवार अब भी वहां से स्थानांतरित होने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में…
देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का दून में आज यानि बुधवार को भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्नति के स्वागत में विभिन्न खेलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पूर्व जूडो कोच सतीश शर्मा ने बताया उन्नति शर्मा बीते मंगलवार को दिल्ली पहुंची। उन्होंने केंद्रीय सरकार के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह आज यानि बुधवार को दोपहर 12:20 बजे दिल्ली एयर पोर्ट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगी। सड़क मार्ग होते हुए वह सीधे डिफेंस कालोनी डीएवी पब्लिक स्कूल पहुंचेगी। उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया इस कार्यक्रम में युवा…
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन तंत्र को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह सचिव, आपदा प्रबंधन को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह तैयार रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि SDRF, NDRF और सभी जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपदा या आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को…
5 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला देहरादून। जनपद देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5 अगस्त को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर…
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और बीएल संतोष के नेतृत्व में होगी बैठक मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी सदस्य शामिल देहरादून भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में होने जा रही है। पार्टी के अंदरूनी मतभेदों और घमासान पर लगाम लगाने की कोशिश के रूप में भी इस बैठक को देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों…
क्लेमेंटाउन के निजी शिक्षण संस्थान में औचक छापा, 100 छात्र-छात्राओं का टेस्ट “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान में पुलिस का कड़ा संदेश – जीरो टॉलरेंस देहरादून दून पुलिस ने “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान के तहत क्लेमेंटाउन क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर कड़ा संदेश दिया है कि शिक्षण संस्थानों में नशे की कोई जगह नहीं है। ANTF और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने संस्थान में अध्ययनरत 100 छात्र-छात्राओं का रैंडम यूरिन टेस्ट किया। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं। पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई छात्र-छात्रा नशे का सेवन करता पाया गया,…
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा देहरादून/जयपुर। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच पर्यटन…
संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे, अनधिकृत मीडियन क्रॉसिंग तुरंत बंद करने के निर्देश ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन और ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस, डीएम ने दिए कड़े प्रर्वतन के निर्देश सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास-डीएम देहरादून 04 अगस्त, 2026(सू.वि.) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों…
















