धामी के अनुरोध पर बड़ा फैसला: बनबसा को मिला अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी…
Author: Antim Doot
सेवा गांव में करंट लगने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो खच्चरों की मौत, दो लोग घायल,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पुरोला/सचिन नौटियाल मोरी विकासखंड के सेवा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मुकेश रमोला को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि जर्जर विद्युत लाइन और विभागीय उदासीनता के कारण एक माह के भीतर दो गंभीर हादसे हो चुके हैं। इन घटनाओं में दो लोगों के खच्चरों की मौत हो गई तथा दोनों व्यक्ति करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए। पीड़ितों को अब तक न तो…
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों को न हो दिक्कत एसईओसी से लगातार जनपदों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनजीवन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से किसानों को मिली राहत देहरादून, 06 अगस्त,2026 (सू.वि) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में मालदेवता, सौड़ा सरौली तथा आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण तथा नदी तटों के संरक्षण संबंधी कार्यों में तेजी लाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा रहा है। गत मंगलवार को हुई भारी वर्षा…
हरिद्वार/डोईवाला/ रितिक अग्रवाल कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसडीआरएफ उत्तराखंड निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में एक ओर एसडीआरएफ की टीमें हरिद्वार जनपद के विभिन्न संवेदनशील घाटों एवं ड्यूटी पॉइंट्स पर 24×7 मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू कार्य कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मानवता एवं जनसेवा के अपने मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध करा रही हैं। इसी क्रम में 05 अगस्त…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को प्रेमनगर स्थित सब्जी मंडी निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने…
देहरादून नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के सहयोग से नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित SCOPE कन्वेंशन सेंटर में नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज़ (एनएफएलक्यू) 2026 के उत्तर क्षेत्रीय दौर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर भारत के अन्य राज्यों से अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र शामिल हुए। छात्रों ने वित्तीय बाज़ार, निवेश के नियम, निवेशकों की सुरक्षा और ज़िम्मेदार वित्तीय आदतों से जुड़े विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। मुंबई में 18-19 जुलाई को हुए पश्चिम क्षेत्रीय दौर के बाद…
देहरादून/विक्रम श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग (सैनिक प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने गुरुवार को देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की अग्निवीर (अग्निपथ) भर्ती योजना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे देश की सैन्य परंपरा, राष्ट्रीय सुरक्षा और वीरभूमि उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया। कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड के युवाओं में देशसेवा का जज़्बा कूट-कूट कर भरा है, लेकिन केंद्र सरकार की इस अल्पकालिक योजना ने उनके स्थायी भविष्य और सपनों को चकनाचूर कर दिया है।…
दिसंबर से पहले ढाई हजार से अधिक पदों के लिए भरे जाएंगे फार्म चुनावी साल में भर्ती का पिटारा खोलने जा रही है धामी सरकार 34 हजार रिकॉर्ड भर्तियों के बाद सरकार का एक और बड़ा दांव विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित…
वीआईपी घाट हरिद्वार से शुरू होगी भव्य पैदल कांवड़ यात्रा देहरादून/मुकेश कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 7 अगस्त 2026 को प्रातः 7 बजे हरिद्वार के वीआईपी घाट से स्वर्गाश्रम शिव गंगा घाट, ऋषिकेश तक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा सांय 5 बजे तक पहुंचेगी। प्रदेश मीडया प्रभारी संजय तोमर ने जानकारी देते हुए बताया की यह यात्रा आस्था, धर्म, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक बनेगी। इसमें उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं का प्रतिनिधित्व रहेगा।…
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को…
देहरादून/ऋषिकेश कांवड़ मेला को पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस ने मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर बम डिस्पोजल स्क्वाड ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट परिसर, आरती स्थल, नाव घाट, आस्था पथ, बस अड्डा, ट्रांजिट कैंप, रेलवे स्टेशन तथा मुख्य बाजार समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जांच की। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानों, बसों और परिसरों की बारीकी से जांच की। साथ ही आमजन से वार्ता करते हुए उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखाई देने…
झांसी। माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक और बड़ा हादसा सामने आया है। अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद…
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इसके अलावा पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में प्रमुख वन संरक्षक से लेकर डीएफओ और वन संरक्षक स्तर तक कई अहम पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। शासन के आदेश के अनुसार कपिल लाल से सीईओ कैंपा तथा नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का दायित्व वापस ले लिया गया है। नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) बनाया गया है तथा उनके पास एमडी वन निगम का अतिरिक्त प्रभार…
Neem Benefits: नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसके पत्ते, छाल, फल और बीज सभी का उपयोग वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता रहा है। कई लोग सुबह खाली पेट नीम की कोमल पत्तियां चबाते हैं। माना जाता है कि इससे शरीर की प्राकृतिक सफाई में मदद मिलती है और कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। खाली पेट नीम खाने के संभावित फायदे 1. खून को शुद्ध रखने में सहायक नीम में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। 2. त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद…
विकासनगर: राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जमीन बिक्री के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला कोतवाली सहसपुर क्षेत्र का है. डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी (निवासी हरबर्टपुर, विकासनगर) ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रजनीश सैनी, प्रियांशु सैनी, हर्षवर्धन और दीपक (सभी निवासी फतेहपुर धर्मावाला) ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए फर्जी व कूटरचित (जाली) दस्तावेज तैयार किए. इसके…















