देहरादून — देहरादून की बेटी रिया थापा को न्याय दिलाने और देश भर के छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देहरादून में मशाल जुलूस निकाला।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने इस जनआंदोलन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे #ChhatronKiGoonj अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह आंदोलन केवल रिया थापा मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में परीक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने तथा हर छात्र के सम्मान की लड़ाई है।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “जब तक रिया थापा और देश के अन्य प्रभावित छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारी आवाज बुलंद होती रहेगी। यह संघर्ष केवल एक लड़की का नहीं, बल्कि पूरे युवा वर्ग के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की credibility की लड़ाई है।”
प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवाओं ने नारेबाजी की और मशालें जलाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी परीक्षा घोटालों और लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता:
• पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट
• NSUI जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत
• युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा
• युवा कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष प्रियांशु गौड़
• पार्षद इताद खान
• पूर्व पार्षद प्रत्याशी अनिता सकलानी
• नरेश सकलानी, आलोक मेहता, बबलू पंवार, आकाश वर्मा
• धर्मपुर विधानसभा उपाध्यक्ष गौरव रावत
• रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना
• पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, हर्ष राणा, अभिषेक सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और कांग्रेस कार्यकर्ता।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि रिया थापा मामले में दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।




