देहरादून — अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल 9 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वेणुगोपाल पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकें करेंगे।
कार्यक्रम
9 जुलाई 2026 (गुरुवार):
• अपराह्न 12 बजे — प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्यों के साथ बैठक।
• अपराह्न 02:00 बजे — प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों के साथ बैठक।
• सायं 04:00 बजे — जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक।
• सायं 06:00 बजे — अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक।
10 जुलाई 2026 (शुक्रवार):
• प्रातः 10:00 बजे — पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात।
• अपराह्न 03:00 बजे — पत्रकार वार्ता।
• इसके बाद वेणुगोपाल नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।




