देहरादून। अंतिम दूत हिंदी साप्ताहिक के संस्थापक, प्रकाशक एवं प्रधान संपादक विक्रम श्रीवास्तव ने आज रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी के पुत्र वरिष्ठ नेता श्री संदीप दीक्षित जी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान उन्हें अंतिम दूत साप्ताहिक अखबार की नवीनतम प्रति भेंट स्वरूप दी गई। श्री संदीप दीक्षित जी ने अखबार की सामग्री, स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग और स्वतंत्र पत्रकारिता के प्रयासों की सराहना की।
दोनों के बीच उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, विकास कार्यों, ग्रामीण-शहरी मुद्दों और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई।




