सभी प्रभावित परिवारों को एमडीडीए के किफायती प्लॉट आवंटित; अंतिम नोटिस के बाद कार्रवाई
देहरादून –
देहरादून में मानसून समाप्त होते ही ऋषिपना नदी के बाढ़ क्षेत्र में बने 324 चिन्हित मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को एमडीडीए के किफायती आवासीय प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं। कई परिवारों के अब भी स्थानांतरित न होने पर अंतिम नोटिस के बाद नियमानुसार अभियान चलाया जाएगा।
नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र का सीमांकन पूरा हो चुका है और 324 परिवारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मानसून के दौरान जनहानि की आशंका को देखते हुए कार्रवाई स्थगित रखी गई थी। बारिश का मौसम समाप्त होते ही पुनर्वास प्रक्रिया पूरी कर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होगा



