वीआईपी घाट हरिद्वार से शुरू होगी भव्य पैदल कांवड़ यात्रा
देहरादून/मुकेश कुमार
भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 7 अगस्त 2026 को प्रातः 7 बजे हरिद्वार के वीआईपी घाट से स्वर्गाश्रम शिव गंगा घाट, ऋषिकेश तक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा सांय 5 बजे तक पहुंचेगी। प्रदेश मीडया प्रभारी संजय तोमर ने जानकारी देते हुए बताया की यह यात्रा आस्था, धर्म, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक बनेगी। इसमें उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं का प्रतिनिधित्व रहेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। बीजेवाईएम ने सभी मीडिया बंधुओं से इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के कवरेज हेतु गरिमामयी उपस्थिति का अनुरोध किया है।



