Author: Antim Doot

हरिद्वार । सनातन आस्था के प्रमुख तीर्थ हरकी पैड़ी की पवित्रता और मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए श्री गंगा सभा ने सख्त रुख अपनाया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र के 10 से अधिक स्थलों पर अहिन्दू प्रवेश निषेध क्षेत्र के बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना, फिल्मी गीतों पर रील बनाना अथवा किसी भी प्रकार का फिल्मांकन पूर्णत प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई सामग्री यदि इंटरनेट मीडिया पर वायरल होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध श्री गंगा सभा की ओर…

Read More

अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की देव डोली स्टेडियम मार्ग पर बने गेट के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। डोली के रुकने से केदारनाथ हाईवे पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा, देर शाम देव डोली नाराज होकर मंदिर वापस लौट गई। देहरादून: उत्तराखंड की भूमि को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है, बल्कि यहां की धरती पर हर जगह देवताओं का वास है। लेकिन आज के समय में लोग शायद ये बात भूल चुके हैं? इसलिए तो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में स्थित मैदान “जिसे अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की तप भूमि कहा जाता है” को यहां के नेताओं…

Read More

अशोक मिश्रा लखनऊ।  पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की इस घटना को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी को सूचना मिली थी कि…

Read More

हरिद्वार में लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात योजना बनाई है। भारी वाहनों की एंट्री रोकने और पार्किंग/रूट व्यवस्था के पालन से जाम और असुविधा को कम किया जाएगा। हरिद्वार: लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात प्रबंधन योजना बनाई है। इसके तहत स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था…

Read More

टिहरी गढ़वाल के होनहार क्रिकेटर आयुष बडोनी को भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दिया है। टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले के होनहार क्रिकेटर आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में मौका मिला है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। Team India Includes Ayush Badoni for New Zealand Match आपको बता दें कि आयुष बडोनी टिहरी गढ़वाल जिले…

Read More

देहरादून। ज्योतिषीय दृष्टि से वर्ष 2026 भारतवर्ष की राजनीति के लिए उथल-पुथल, महत्वपूर्ण बदलावों और चुनौतियों से भरा रहने का अनुमान है लेकिन यह वर्ष भारत के व्यापक राजनीतिक परिदृश्य एवं नई राजनीतिक चेतना के जागरण का एक हिस्सा भी होगा। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद दैवज्ञ कहते हैं, कि भारतवर्ष की राजनीति के लिए फरवरी 2026 के बाद मंगल और राहु का प्रभाव एक अस्थिर संयोजन बनाता है, जो भारतीय राजनीति में अचानक और तीव्र परिवर्तन ला सकता है, यह चरण देश के लिए एक ‘गहन परीक्षा’ जैसा होगा इसमें महत्वपूर्ण यह भी रहेगा कि लोगों का…

Read More

उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान देहरादून/दिल्ली। देश में पहली बार ऐसा प्रयास किया गया है जिसमें उत्तराखंड राज्य ने अपने पर्यटन पक्ष को संगठित, समन्वित और बहु-शहरी अभियान के रूप में आगे रख कर पैन-इंडिया एकीकृत रोड शो अभियान की शुरुआत की है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को दिल्ली स्थित एक स्थानीय होटल से में उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पैन-इंडिया द ललित एकीकृत रोड शो की शुरुआत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि…

Read More

लोक संस्कृति के संरक्षण से मजबूत होगी देवभूमि की पहचान : मुख्यमंत्री टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम, टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा यूसीसी के तहत पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान नागराजा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति…

Read More

दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार देश का आम बजट 2026 पेश करने जा रही है. इसकी तारीख सामने आ गई है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात का जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र 2026 की शुरुआत बुधवार 28 जनवरी से होगी, जो 2 अप्रैल तक चलेगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया. उन्होंने कहा कि बजट सत्र 2 चरणों में होगा. पहला फेज 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक होगा. उसके बाद दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा. किरेन रिजिजू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारत…

Read More

नई दिल्‍ल( आरएनएस ) । केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। वर्तमान में डीए 58% है, जो इस बढ़ोतरी के बाद 60% के स्तर तक पहुँच सकता है। सरकार इस बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान मार्च-अप्रैल में कर सकती है, और जनवरी से लेकर ऐलान तक का एरियर कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स’ (AICPI-IW) नवंबर 2025 में 148.2 पर पहुँच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.5 अंक अधिक है। जुलाई से…

Read More

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के०जी०बी०वी०) टाईप-I, त्यूनी, विकासखण्ड चकराता में खेल मैदान के समतलीकरण हेतु जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) से कुल रु० 10.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रु० 6.00 लाख की धनराशि निर्गत की है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी के सतत प्रयासों से जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष…

Read More

भारत में डिजाइन की गई पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंची है। यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है, 140 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से चलेगी और 20 जनवरी के बाद यात्रियों के लिए नियमित सेवा में शामिल होगी। भारत ने हरित और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद रेलवे स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। यह ट्रेन 20 जनवरी के बाद नियमित परिचालन के लिए पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। देश में डिजाइन और विकसित की गई यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन मानी जा रही है। रेलवे अधिकारियों…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार 300 के पार दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात को AQI अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत AQI 318 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य दिनों में अब तक का सबसे अधिक स्तर है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर है। पिछले कुछ दिनों से नए साल के जश्न के चलते देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। बोनफायर, वाहनों की संख्या में इजाफा, बारिश न होना और हवा की रफ्तार बेहद कम रहने के कारण प्रदूषण फैल…

Read More

ऋषिकेश, 27 दिसंबर 2025 (आरएनएस)।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया डॉन विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिद्वार में हुए सशस्त्र हमले के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम एम्स ऋषिकेश में किया जाएगा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले हरिद्वार में पुलिस उसे पेशी के लिए अदालत ले जा रही थी, तभी एक पुल के पास नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया…

Read More

बागपत, 27 दिसंबर 2025 (आरएनएस)।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आयोजित देशखाप की विशाल पंचायत में समाज सुधार के नाम पर कई कड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। पंचायत में युवाओं के पहनावे, तकनीक के उपयोग और शादी-विवाह की परंपराओं को लेकर नए सामाजिक नियम तय किए गए, जिन पर क्षेत्र में व्यापक बहस छिड़ गई है। खाप पंचायत का कहना है कि आधुनिकता की दौड़ में सामाजिक मर्यादाएं कमजोर हो रही हैं, जिन्हें बचाने के लिए अनुशासनात्मक कदम जरूरी हो गए हैं। इन निर्णयों में केवल युवतियों ही नहीं, बल्कि युवकों पर भी कई पाबंदियां…

Read More

नई दिल्‍ली (आरएनएस) 27 दिसम्‍बर 2025 ।  देश के बैंकिंग सेक्टर में एक बार फिर बड़े कॉर्पोरेट लोन फ्रॉड का मामला सामने आया है। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने श्रेय ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के लोन खातों को ‘धोखाधड़ी (Fraud)’ की श्रेणी में डाल दिया है। यह कार्रवाई विस्तृत फॉरेंसिक ऑडिट के बाद की गई है। पीएनबी ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से जानकारी दी कि श्रेय इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड और श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व प्रमोटरों से जुड़ी संस्थाओं में कुल 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पाई गई है। इसमें से 1,240.94 करोड़…

Read More