देहरादून। श्री बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष के वैयक्तिक सहायक की भूमिका गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून कार्यालय के लिए नियुक्त वैयक्तिक सहायक को बदरीनाथ ले जाकर चढ़ावे की गिनती के कार्य में लगाया गया था। इसकी जवाबदेही से मंदिर समिति के
अध्यक्ष बच नहीं सकते।
श्री गोदियाल ने हेमंत द्विवेदी को खुला चैलेंज देते हुए कहा, “मेरे ऊपर लगाए गए आपके आरोपों का जवाब देने और तथ्यों पर खुली चर्चा के लिए मैं आपको कल दोपहर 12:30 बजे प्रेस क्लब देहरादून में सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करता हूँ। आप अपने सभी आरोपों और तथ्यों के साथ आएं, मैं भी निर्धारित समय पर उपस्थित रहूँगा।”




