देहरादून, 24 जुलाई 2026: कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र के किशननगर चौक पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन भी किया।
इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक सहित विभिन्न भर्ती घोटालों पर देशभर के युवाओं की आवाज़ लगातार बुलंद कर रहे हैं।
रितेश छेत्री ने उत्तराखंड में हाल ही में टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक के मामले का जिक्र करते हुए कहा, “यह राज्य की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। आखिर कब तक बेरोजगार युवा अपने भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय को सहते रहेंगे?”
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं के साथ अन्याय जारी रहा तो कांग्रेस का आंदोलन और अधिक व्यापक एवं तेज होगा। पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर एवं त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।
रितेश छेत्री ने उत्तराखंड के युवाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें और लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।
इस मौके पर मौजूद प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता:
पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, मोहन जोशी, पिया थापा, अनिल बस्नेत, शाही जी, दीप वोहरा, प्रमोद गुप्ता, कासिम चौधरी, अवधेश कटारिया, राजीव प्रजापति, संजय शर्मा, बबलू जी, महताब आलम, कामिनी जी, रीना जी, अनिल नेगी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।




