विकासनगर में ज्वेलरी शॉप पर चोरों का धावा
लगभग 25 लाख की सोना-चांदी की ज्वेलरी चोरी
विकासनगर/ शैलेंद्र कुमार
विकासनगर के लक्ष्मणपुर क्षेत्र स्थित न्यू राणा ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। चोरी का अंदेशा होते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की मौजूदगी में दुकान खोली गई तो अंदर का मंजर देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कीमती सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। दुकान मालिक के अनुसार लगभग 25 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हुई है।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो शातिर चोर दुकान के अंदर घुसकर चोरी करते दिख रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।




