लक्ष्मण सिद्ध मंदिर मार्ग पर अग्रवाल महासभा का निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर संपन्न
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की शिव भक्तों की सेवा
देहरादून/गोपाल राम मिश्रा
उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा हरिद्वार रोड स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के समीप आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा केंद्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने स्वयं अपने हाथों से शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें फल व दवाइयां वितरित कीं।

शिविर को सफल बनाने में महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महामंत्री अमित गुप्ता, प्रवक्ता अजय सिंघल, संरक्षक कुलभूषण अग्रवाल, इंद्रेश गोयल, नवीन एडवोकेट, विनय बंसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. एस.के. सिंह की चिकित्सा टीम ने मार्ग से गुजर रहे सैकड़ों कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही सहयोगियों ने यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, ताजे फल और विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की। सांसद नरेश बंसल सहित सभी अतिथियों ने लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर के पास आयोजित इस पुनीत सेवा कार्य की सराहना की




